आयोध्या में दिवाली पर हो रही विशेष तैयारी, धनतेरस पर जगमगा उठा शहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

इस वर्ष अयोध्या  में धनतेरस के मौके पर ही जगमग हो गई है। छोटी दीपावली के मौके पर यहां दीपोत्सव मनाने की बात तय हुई है। इस बार राम की पैड़ी पर करीब नौ लाख दिये जलाने की तैयारी है, इसी के साथ सरकार अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने जा रही है। राम की पैड़ी के 32 घाटों पर दियों से सजाया गया है।दीपोत्सव से पहले ही अयोध्या बेहद खूबसूरत दिख रही है। राम की पैड़ी के साथ तमाम सड़कें, मंदिर और गलियां सोशनी से जगमग हैं।

अयोध्या के लोगों का कहना है कि ये उनके लिए अत्यंत ही प्रसन्नता और हर्ष का विषय है इतने भव्य तरीके से यहां दीपोत्सव होता है। सरयू के तट भी खूबसूरत रोशनी से नहाए हुए नजर आ रहे हैं। 3 नवंबर को दीपोत्सव समारोह से पहले अयोध्या में 'राम की पैड़ी' में लाइट और लेजर शो भी हुआ है।इस बीच अयोध्या के जिलाधिकारी ने भी दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया है।

प्रमुख खबरें

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार

Kidney Disease: Diabetes और High BP से बढ़ता है Kidney की बीमारी का खतरा, इन बदलावों पर दें ध्यान

ठाणे में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, ऑटो चालक गिरफ्तार

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस