रोशनी से जगमगाएंगे गरीबों के घर, कमलनाथ सरकार जलाएगी दीवाली के दिये

By दिनेश शुक्ल | Oct 23, 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने जॉय ऑफ गिविंग के तहत प्रदेश के हर एक गरीब के घर दीपावली का दीया जलाने का संकल्प किया है। सरकार के आनंद विभाग गरीब और असहाय लोगों के लिए कार्यक्रम चलाकर गरीब की कुटिया में दीपावली के दीपक से उजाला करेंगे।

आनंद विभाग इस कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में दीपावली पर अपने प्रतिनिधि गरीबों और असहाय के बीच जाएंगे और उन्हें कपड़ा तथा मिठाई वितरित करेंगे। ताकि किसी गरीब के घर दीपावली का सन्नाटा ना रहे। इसके पीछे कमलनाथ सरकार की सोच यह है कि प्रदेश के हर घर में दीवाली का दीपक जले और लोग खुशी के साथ मिल जुलकर दीपावली का आनन्द लें। खासकर उन गरीबों के घर सरकार पहुंचे, जहां पैसे के आभाव में गरीब दीपावली का आनन्द नहीं ले पाते। अब उनके घर भी कमलनाथ सरकार दीपक जलाकर दीपावली मनाएगी। 

प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कमलनाथ सरकार प्रदेश की जनता के हित में काम कर रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ का साफ तौर पर कहना है कि प्रदेश के हर घर चूल्हा जले, हर तन को कपड़ा मिले। इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेश सरकार इस साल दीपावली मनाएगी। मंत्री ने बताया कि जिनके यहां जलाने के लिए दीपक तक नहीं है हमारी सरकार का आनंद विभाग उन गरीबों के साथ जॉय ऑफ गिविंग के तहत उन गरीबों के घर जाकर मिठाई और कपड़े बाटेंगे, जिससे वह गरीब भी अपने घर खुशी के साथ दीपावली मना सकें।

इसे भी पढ़ें: हॉस्पिटल में शव पर रेंग रही थी चीटियां, वायरल तस्वीर को देखकर दुखी हुए कमलनाथ और सिंधिया

मंत्री पीसी शर्मा ने इस दौरान प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि दीपावली पर मिट्टी के दिए ही खरीदें। साथ ही घोषणा की है कि चित्रकूट में दीपावली को एक मेले का आयोजन होता है उसे स्थानीय विधायक नीलांशु चतुर्वेदी की मांग पर कमलनाथ सरकार ने राज्य स्तरीय मेला घोषित करने की मांग मान ली है।

प्रमुख खबरें

Parshuram Jayanti 2026: 19 अप्रैल को परशुराम जयंती, जानें Puja का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

Parashuram Jayanti 2026: 19 या 20? Date पर Confusion खत्म, जानें सही तिथि और Puja का मुहूर्त

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया, प्रफुल हिंगे फिर चमके

Akshaya Tritiya 2026: Akshaya Tritiya 2026 पर Gold Purchase से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें सबसे शुभ मुहूर्त