DK Shivakumar ने Mekedatu Dam पर तमिलनाडु और पुडुचेरी के हितों की रक्षा का दिया भरोसा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 20, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में वचन दिया कि प्रस्तावित मेकेदातु बांध मामले में तमिलनाडु और पुडुचेरी के हितों की रक्षा की जाएगी। दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होने के बाद शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पानी के बंटवारे से जुड़े मुद्दों को सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए एक अलग बैठक का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी की जरूरतों के लिए पांच अरब घन फुट पानी (टीएमसी) इस्तेमाल करने के अलावा, प्रस्तावित मेकेदातु बांध में जमा बाकी पानी तमिलनाडु के लिए होगा।

प्रमुख खबरें

INDIA bloc की रामलीला मैदान में रैली: सुरक्षा में 3,500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे

PM Kisan 24th Installment 30 अक्टूबर को होगी जारी, 9.34 cr किसानों के खाते में आएंगे ₹2000, ऐसे कर सकते हैं चेक

Durga Puja टिकट घोटाला: पूर्व मंत्री Indranil Sen 10 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए

Nike ने भारत में लॉन्च किया पहला खास Vegam Run जूता, कीमत 3795 रुपये तय