डीके शिवकुमार ने कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर लगाया बड़ा आरोप, CM बोम्मई ने किया पलटवार, पूछा- हार से लग रहा डर

By अभिनय आकाश | Apr 22, 2023

कर्नाटक में चुनाव में अब गिनती के दिन शेष रह गए हैं। वहीं राजनीतिक दलों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी हो गया है। कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीते शिवकुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से रिटर्निंग ऑफिसर को कॉल जा रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित करने का बात कही जा रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कुछ उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों को अस्वीकार कर दिया जाना चाहिए लेकिन उन्हें होल्ड पर रखने के आदेश जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: karnataka: नड्डा का कांग्रेस पर तंज, कहा- बांटते-बांटते वह खुद भी इतने बंट गए कि उनके पास कुछ रहा नहीं

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुल 3,044 वैध उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को जांच के दौरान उनके नामांकन सही पाए गए। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हालांकि जांच में पांच विधानसभा क्षेत्रों को शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि सवदत्ती-येल्लम्मा, औराद, हावेरी (एससी), रायचूर और शिवाजीनगर निर्वाचन क्षेत्रों में जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है।  

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी