डीके शिवकुमार बोले, कांग्रेस महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद के हिंदुत्व में रखती है विश्वास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2020

बेंगलुरु। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि हिंदुत्व किसी एक की संपत्ति नहीं है और कांग्रेस महात्मा गांधी तथा स्वामी विवेकानंद के हिंदुत्व में विश्वास रखती है। अंतर-धार्मिक विवाह और हिंदुत्व की राजनीति के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, ' हमारा हिंदुत्व महात्मा गांधी का, स्वामी विवेकानंद का हिंदुत्व है। हिंदुत्व किसी एक की संपत्ति नहीं है। भारत की परंपरा, संस्कृति ही संपदा है जो हम सभी से संबंधित है। हम (कांग्रेस) अपने संविधान के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के हितों की सुरक्षा करेंगे।'

इसे भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस में अंसतोष के स्वर मुखर! भाजपा सांसद ने ममता को इस खतरे से चेताया

शिवकुमार ने राज्य में हो रहे बदलाव और संगठन के तौर पर कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बूथ एवं पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा।


प्रमुख खबरें

एक हार और मुंबई इंडियंस IPL 2024 से बाहर, प्लेऑफ की राह है मुश्किल

Firozabad Lok Sabha Seat: कांच के शहर में किसकी होगी ठाठ, सपा के समक्ष गढ़ बचाने की चुनौती

Poonch Terror Attack Update: पहली बार सामने आए पुंछ के आतंकी, रखा 20 लाख का इनाम

Sri Lanka के जाफना और तमिलनाडु के Nagapattinam के बीच नौका सेवा फिर से शुरू होगी