द्रमुक प्रमुख स्टालिन ने कहा, उनकी पार्टी नहीं है हिंदू विरोधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

वेल्लौर (तमिलनाडु)। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी हिंदुओं के विरूद्ध है। द्रविड़ पार्टी के प्रमुख ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अरकोनम लोकसभा क्षेत्र के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवार एस जगतरक्षकन को एक आध्यात्मिक व्यक्ति बताया, जिन्होंने सांसद के रूप में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान अरकोनम में सैकड़ों मंदिरों की मरम्मत के लिए राशि खर्च की। इसके अलावा आधारभूत संरचना का विकास और अन्य कल्याणकारी पहल भी उन्होंने की । 

 

 

उन्होंने कहा, ‘‘जगतरक्षकन की एक और खासियत है। वह बहुत आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। कुछ लोग आज भी हिंदुओं के दुश्मन के रूप में द्रमुक की आलोचना कर रहे हैं। क्या आप उन्हें (जगतरक्षकन) देखकर भी ऐसा कहेंगे...?”  द्रमुक प्रमुख ने मीडिया के कुछ धड़े को दोषी ठहराते हुए कहा कि जानबूझकर ऐसी धारणा बनायी गयी कि उनकी पार्टी हिंदुओं के खिलाफ थी।

 

प्रमुख खबरें

कर्नाटक के 14 निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक लगभग 42 प्रतिशत मतदान

व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार ली रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ, पश्चिमी देशों ने उद्घाटन समारोह से बनाई दूरी

Loksabha Election 2024| PM Modi ने मतदान के बाद की लोगों से भेंट, महिला ने बांधी राखी

Met Gala 2024: कौन हैं Mindy Kaling, जिन्होंने Aishwarya Rai का कान्स लुक कॉपी किया?