मुख्यमंत्री विजय के ख़िलाफ़ टिप्पणी करने पर DMK विधायक गिरफ़्तार; पार्टी ने इसे 'राजनीतिक बदले की कार्रवाई' बताया

By अभिनय आकाश | Jul 20, 2026

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के विधायक जी.वी. मार्कंडयन को सोमवार को गिरफ़्तार कर लिया गया। उन पर आरोप था कि उन्होंने हाल ही में एक जनसभा के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के ख़िलाफ़ अपमानजनक और धमकी भरी बातें कही थीं। तीन बार विधायक रह चुके मार्कंडयन को पुलिस ने थूथुकुडी ज़िले में उनके घर से हिरासत में लिया। इस कार्रवाई के बाद उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्रवाई के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की। बाद में उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ़्तार कर लिया गया। यह मामला सत्ताधारी पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) के एक पदाधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विधायक ने 18 जुलाई को कोविलपट्टी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक और धमकी भरी बातें कहीं।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि टीवीके सरकार ने विलाथिकुलम के MLA को जिस बर्बर तरीके से गिरफ्तार किया है, वह कड़ी निंदा के योग्य है। आलोचना का सामना करने में असमर्थ TVK सरकार, जो DMK सदस्यों को दबाने के लिए लगातार पुलिस का इस्तेमाल कर रही है, उसे लोकतांत्रिक तरीकों से माकूल जवाब दिया जाएगा। मारकंडेयन को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में सियासी भूचाल! मुख्यमंत्री विजय पर टिप्पणी मामले में DMK को दोहरा झटका, विधायक मार्कांडेयन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री विजय पर की गई टिप्पणियों के कारण हाल के हफ्तों में गिरफ्तार होने वाले मारकंडेयन दूसरे DMK विधायक हैं। 3 जुलाई को, तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और तिरुचेंदूर के MLA अनीता आर. राधाकृष्णन को भी मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषण के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान ने Manoj Tiwari की बेटी रीति को क्यों दी बाप पे मत जाना की सलाह?

Madhya Pradesh: सागर के बंडा में रात का जाम बना मौत का कारण? 6 की गई जान, 5 अस्पताल में

SBI चालू वित्त वर्ष में 12,000 नई भर्तियां करेगा, 250 शाखाएं भी खुलेंगी

बाल विवाह रोकने के लिए UNGA में 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस का प्रस्ताव पारित