11 साल की नाबालिग लड़की का किया क्रूरतापूर्ण बलात्कार, प्राइवेट पार्ट को पहुंचाया नुकसान, चार सर्जरी से होकर गुजरेगी पीड़िता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2022

इंदौर।तमिलनाडु के द्रमुक सांसद डॉ. डी एन वी सेंथिल कुमार एस. ने शुक्रवार को कहा कि कथित तौर पर क्रूरतापूर्ण बलात्कार की शिकार होने के बाद इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती 11 वर्षीय लड़की से मिलकर उन्होंने उसके परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की है। सेंथिल कुमार ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि 11 वर्षीय लड़की के साथ बेरहमी से बलात्कार किया गया है और उसके जननांगों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया है। लोकसभा में तमिलनाडु की धर्मपुरी सीट की नुमाइंदगी करने वाले सेंथिल कुमार पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हैं।

इसे भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाईकिल को मारी तेज टक्कर, तीन भाइयों की मौके पर मौत

तिवारी ने कहा,‘‘लड़की बचपन से एक बीमारी से जूझ रही है और इसके फिर उभरने के कारण उसे इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ थाना प्रभारी ने बताया कि खरगोन जिले के एक न्यायालय ने पीड़ित लड़की के परिवार को 25,000 रुपये की सहायता राशि दिये जाने का आदेश दिया है और बलात्कार की घटना के बाद खरगोन के जिला प्रशासन की ओर से इस परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत की गई थी। इंदौर के निजी अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की की दो छोटी सर्जरी की जा चुकी है और उसका संक्रमण नियंत्रण में है। अधिकारी ने बताया कि लड़की की हालत में पूरी तरह सुधार के लिए आने वाले दिनों में उसकी चार सर्जरी और की जानी है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे