मनोज तिवारी की भगवंत मान को नसीहत, बोले- लोकसभा में पुराने साथी रहे हो, केजरीवाल के जाल में मत फंसना

By अनुराग गुप्ता | Apr 24, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रीय राजधानी में 25 अप्रैल को सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करने वाले हैं। इसी सिलसिले में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री को चेताते हुए नसीहत दी कि अरविंद केजरीवाल के जाल में मत फंसना। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान 25 अप्रैल दिन सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी का दौरा करने के लिए आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर यहां की स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करेंगे। इस दौरान दोनों राज्यों के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू ने भगवंत मान को बताया ‘रबर का गुड्डा’, कहा- दिल्ली से चल रही पंजाब की सरकार 

माना जा रहा है कि भगवंत मान सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक के मॉडल को पंजाब में भी लागू करने का विचार कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने दिल्ली का दौरा करने का मन बनाया। जहां पर उनके साथ शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Congress विधायकों ने मंत्री Konda Surekha से मांगी माफी, Revanth Reddy पर बेटी ने की थी टिप्पणी

US-Canada Trade War: अमेरिका के 50% टैरिफ के जवाब में कनाडा का डॉलर-फॉर-डॉलर पलटवार

Expensive Hair Treatment की जगह अपनाएं ये Hair Care डाइट, बायोटिन और आयरन से बढ़ेगी चमक

ICC FTP में बदलाव की मांग, Sri Lanka चाहता है भारत और इंग्लैंड से अधिक टेस्ट