रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े, इसलिए रोजी-रोटी के साधन दिए जायेंगे : मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2022

अंबेडकरनगर (उप्र)। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कहा कि सरकार बनने के बाद रोजगार के लिए प्रदेशवासियों को पलायन न करना पड़े इसके लिए रोजी-रोटी के साधन प्राथमिकता के आधार पर दिए जायेंगे। मायावती ने अंबेडकर नगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, बहुजन समाज पार्टी की पहले की सरकारों में गरीबों, बेरोजगारों को पलायन नहीं करना पड़ा, बल्कि जो पलायन करके चले गये थे वे भी बड़े पैमाने पर उप्र वापस आ गये थे। इसलिए मैं आपलोगों को यह विश्वास दिलाना चाहती हूं कि जब इस बार पांचवीं बार बसपा की सरकार बनेगी, आप लोगों को रोजी-रोटी के साधन प्राथमिकता के आधार पर दिए जायेंगे। आप लोगों को पलायन न करना पड़े, इसके लिए प्रयास किए जायेंगे।

इसे भी पढ़ें: अहमदाबाद ब्लास्ट मामले में योगी आदित्यनाथ पर अखिलेश का पलटवार, बोले- हमारे बाबा CM कमाल के हैं

मायावती ने कहा, शिक्षा के क्षेत्र में व अन्य विभागों के कर्मचारी जो आए दिन अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन व हड़ताल आदि करते हैं, वैसे सभी मामलों को निपटाने लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा और उनकी सही मांगों को मान लिया जाएगा। इसमें कर्मचारियों की पुरानी पेंशन का मामला भी शामिल है, क्योंकि बसपा नयी पेंशन व्यवस्था से कतई सहमत नहीं है। इसलिए बसपा की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाएगा।’’ उन्होंने भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम समाज में खौफ का माहौल रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में मुस्लिम समाज और सवर्ण समाज के लोग काफी दुखी रहे हैं और इनकी गलत आर्थिक नीतियों के कारण गरीबी, महंगाई काफी ज्यादा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि किसान भी केंद्र सरकार की गलत नीतियों से सबसे ज्यादा दुखी हैं। भाजपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलितों व पिछड़ों को आरक्षण का लाभ पूरा नही मिल सका हैं, क्योंकि इन्होंने ज्यादातर सरकारी कार्य निजी क्षेत्र के जरिये ही कराये हैं जिसमें इनके लिए आरक्षण की कोई भी व्यवस्था नही हैं। उनहोंने कहा कि सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण का कोटा भाजपा सरकार में पूरा नही किया गया हैं।

अल्पसंख्यक समाज के लोगों से भाजपा ने अधिकतर पक्षपात का रवैया ही अपनाया है। मुस्लिम समाज इस सरकार से बहुत पीड़ित रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन महिलायें सबसे आगे रहें और सबसे पहले मतदान करें और अपनी बहन जी को पांचवीं बार उप्र की मुख्यमंत्री बनवायें।

प्रमुख खबरें

Lucknow में मंत्री Pankaj Chaudhary ने किया विकसित भारत का अमृतकाल Book का भव्य विमोचन

Bengal Election Results से पहले चुनाव आयोग का एक्शन, 432 Observers की निगरानी में होगी वोटों की गिनती

Punjab सरकार के खिलाफ President Murmu से मिलेंगे Raghav Chadha

Vivek Vihar Fire Tragedy: PM Modi ने जताया दुख, मृतकों के लिए 2 लाख की मदद का ऐलान