राजनीति नही करें, वास्तविक काम करें : उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

नयी दिल्ली| दिल्ली उच्च न्यायालय ने रेहड़ी-पटरी पर बिक्री से जुड़ी योजना नहीं बनाने को लेकर शुक्रवार को दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि काफी राजनीति हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: सूरत को मिला सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन का पुरस्कार

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा, ‘‘कृपया कुछ वास्तविक कार्य करें। रेहड़ी पटरी पर बिक्री की योजना कहां है? आपको पहले योजना लाने की जरूरत है। दुर्भाग्य से हम बड़े दुख के साथ कह रहे हैं कि आपलोग इस तरह का बर्ताव नहीं कर रहे कि स्ट्रीट वेंडर्स अधिनियम बनाया गया है। आप आगे बढ़ने में सक्षम नहीं हैं। यदि आपने पूरी शिद्दत से ऐसा किया होता तो आज चीजें कुछ अलग होती।’’

पीठ ने दिल्ली सरकार के वकील से कहा, ‘‘राजनीति नहीं करें। हम काम होते देखना चाहते हैं। हम आपको अब अपना तरीका बदलने का अवसर दे रहे हैं।’’

अदालत ने कहा, ‘‘आपने टीवीसी का गठन करते समय गंभीरता से काम नहीं किया। आपने एनडीएमसी इलाके के लिए टीवीसी का गठन किया और आप ने कनॉट प्लेस और सरोजनी नगर के प्रतिनिधियों को शामिल नहीं किया। जिस तरह से काम किया गया, वह पूरी तरह से गलत है। जिस तरीके से टीवीसी का गठन किया गया, यह पूरी तरह से मजाक लगता है।’’

अदालत ने यह टिप्पणी न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए की। अदालत ने नोटिस जारी किया और दिल्ली सरकार तथा एनडीएमसी से याचिका पर जवाब मांगा। साथ ही, दिल्ली सरकार को हलफनामे में एनडीएमसी इलाके के लिए मौजूदा टीवीसी के गठन के औचित्य का विशेष रूप से जिक्र करने को कहा।

इसे भी पढ़ें: जेएनयू ने विषय को आपत्तिजनक करार देते हुए कश्मीर पर होने वाला वेबिनार रद्द किया

प्रमुख खबरें

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट