अष्टमी-नवमी पूजन पर अपनी राशि के अनुसार इन चीजों का करें दान

By मिताली जैन | Mar 24, 2018

नवरात्रि के हर दिन लोग माता के एक रूप की पूजा करते हैं और उसके बाद बारी आती है कन्या पूजन की। बहुत से लोग जहां अष्टमी पूजन करते हैं, वहीं कुछ लोगों के लिए नवमी का महत्व अलग होता है। इस दिन न सिर्फ लोग अपने व्रत को पूरा करते हैं, बल्कि माता के लिए भोग बनाते हैं और माता की ही स्वरूपा कन्याओं को उसी सम्मान और श्रद्धा से देखते हैं। इतना ही नहीं, उन कन्याओं को भी भोग लगाकर उन्हें कोई भी चीज दान में देते हैं। अष्टमी-नवमी पूजन के दिन दान का विशेष महत्व माना गया है, इसके बिना पूजन को अधूरा ही माना जाता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको इस दिन माता की विशेष कृपा प्राप्त हो तो आप अपनी राशि अनुसार ही चीजों का दान करें। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में-

मेष- इस दिन आप कन्याओं को मसूर की दाल, गुड़, घी, लाल कपड़ा, केसर आदि किसी भी एक चीज को दान करें। इस राशि के लोगों के लिए कन्याओं को माता की चुनरी दान करना काफी अच्छा माना जाता है। इसके अतिरिक्त आप किसी इन चीजों को हनुमान मंदिर या हनुमानजी की प्रतिमा के सामने भी दान कर सकते हैं।

 

वृष- चांदी का कोई सामान, चावल, मिश्री, दूध, सफेद कपडा, सफेद फूल और सफेद चन्दन मंदिर में भेंट करें या फिर कन्याओं को आप सफेद रूमाल भी दान स्वरूप दे सकते हैं। 

 

मिथुन- कांसे की कोई चीज जैसे कोई बर्तन, मूंग की दाल, खांड, घी, हरा कपड़ा जैसे रूमाल या चुनरी, कपूर और कोई भी हरा फल आदि कन्याओं को दान करें। 

 

कर्क- इस राशि के लोगों के लिए कन्याओं को चांदी का कोई सामान, चावल, मिश्री, सफेद कपड़ा, शंख और कपूर आदि कोई भी एक चीज दान स्वरूप दी जा सकती है।

 

सिंह- तांबे का बर्तन, गुड, घी, माता की लाल चुनरी, लाल फूल, केसर और लाल चंदन में से आप किसी का दान कर सकते हैं।

 

कन्या- कन्या राशि के लोगों के लिए कन्याओं को कांसे का कोई बर्तन कन्याओं को दान करना चाहिए। इसके अतिरिक्त आप उन्हें हरे रंग का कोई कपड़ा और हरा फल भी कन्याओं को अवश्य दें।

 

तुला- वृष राशि की ही तरह तुला राशि के व्यक्ति भी कन्याओं को कोई सफेद कपड़ा, सफेद फूल या सफेद चन्दन आदि चीजें दान करें। इससे आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। 

 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोग कन्याओं को माता की लाल रंग की चुनरी अवश्य दान करें। इसके अतिरिक्त मसूर की दाल, गुड़, घी व लाल चन्दन दान करना विशेष रूप से लाभदायी माना जाता है।  

 

धनु- कांसा, पीले चने की दाल, खांड, घी, पीला कपड़ा या पीला रूमाल, पीला फूल, हल्दी और शिक्षा संबंधी कोई चीज जैसे पेन, किताब, काॅपी आदि का दान करना इस राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। 

 

मकर- लोहे की कोई चीज, नीला कपड़ा, तेल या आयनमेंट आदि का दान करना इन राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। 

 

कुंभ- मकर के समान ही कुंभ राशि के लोग भी कन्याओं को नीला कपड़ा, तेल या ऑयनमेंट आदि का दान अवश्य करें। 

 

मीन- मीन राशि के जातक कन्याओं को शिक्षा संबंधित कोई चीज अवश्य दान करें। अगर आप यह नहीं कर सकते तो पीले रंग का कोई कपड़ा जैसे रूमाल, फ्राक या चुनरी आदि माता स्वरूपा कन्या को अवश्य भेंट करें।

 

नोटः वैदिक ज्योतिष राशि के अनुसार, आपकी राशि वही होती है, जन्म के समय आपका चन्द्रमा जिस राशि में होता है। उदाहरण के समय, अगर जन्म के दौरान आपका चन्द्रमा दूसरे नंबर में है तो आपकी राशि वृष होगी। वहीं अगर आपका चन्द्रमा तीसरे नंबर में है तो आपका मिथुन राशि है। 

 

ऊपर लिखित चीजों में यह जरूरी नहीं है कि आप सभी चीजों का दान करें। आप अपनी इच्छा और शक्ति अनुसार किसी एक चीज का भी दान कन्याओं को कर सकते हैं। लेकिन अगर राशि अनुसार इन चीजों का दान किया जाए तो इससे माता की विशेष कृपा आपको अवश्य प्राप्त होगी। 

 

इसके अतिरिक्त आजकल प्लास्टिक की चीजों जैसे लंच बॉक्स, पेंसिल बॉक्स आदि दान करते हैं। लेकिन ऐसा करने की भूल न करें। कभी भी दान में प्लास्टिक की चीज दान न करें। साथ ही पूजन के दौरान कन्याओं को भोज कराते समय भी प्लास्टिक के पत्तल का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। 

 

-मिताली जैन

ज्योतिषशास्त्र और वास्तु विशेषज्ञ मनोज जुयाल से बातचीत पर आधारित

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: महराजगंज में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से तीन की मौत

ठाणे लोकसभा सीट से शिवसेना का टिकट मिलने पर Naresh Mhaske ने आनंद दिघे को श्रद्धांजलि दी

शिवकुमार को बदनाम करने के लिए आपत्तिजनक तस्वीर अपलोड करने के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज

Delhi में पुलिस के साथ संक्षिप्त गोलीबारी के बाद पकड़ा गया हत्या का आरोपी