रामायण पर प्रवचन दे चुकी हैं सुमित्रा महाजन, उनके नाम दर्ज है यह शानदार रिकॉर्ड, ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

By अनुराग गुप्ता | Apr 13, 2022

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष रह चुकीं सुमित्रा महाजन मध्य प्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखती हैं। इंदौर नगर निगम चुनावों से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाली सुमित्रा महाजन यूपीए-1 की सरकार के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के पद पर रही हैं। आपको बता दें कि सुमित्रा महाजन को इंदौरवासी ताई कहकर संबोधित करते हैं और बाहरी उन्हें इंदौर की ताई के नाम से भी जानते हैं। 

सुमित्रा महाजन का जन्म 12 अप्रैल, 1943 को महाराष्ट्र के चिपलून में कोंकणस्थ ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम पुरषोत्तम नीलकंठ साठे और माता का नाम उषा था। उन्होंने इंदौर के डीएवीवी से स्नातकोत्तर और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है।

सुमित्रा महाजन की शादी 1965 में जयंत महाजन से हुई। जिसके बाद सुमित्रा महाजन अपने पति के साथ इंदौर शिफ्ट हो गईं। इस दौरान उनकी मुलाकात इंदौर की मैना ताई गोखले से हुई, जो रामायण पर प्रवचन दिया करती थीं और फिर मैना ताई गोखले की तबीयत बिगड़ने के बाद सुमित्रा महाजन ने प्रवचन देना शुरू किया गया।

ताई के नाम दर्ज है यह रिकॉर्ड

सुमित्रा महाजन ने 1989 में पहली बार लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया था। उस वक्त उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश चंद्र सेठी को शिकस्त दी थी। जबकि सुमित्रा महाजन लगातार 3 बार विधानसभा चुनाव हार चुकी थीं। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में कांग्रेस के सबसे धाकड़ नेता हैं शक्तिसिंह गोहिल, विधानसभा चुनाव में बिखेरेंगे अपना जलवा

अटल बिहारी सरकार में सुमित्रा महाजन का कद ऊंचा हुआ। उन्हें साल 2002 में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और मानव संसाधन, संचार तथा पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सुमित्रा महाजन के नाम पर एक रिकॉर्ड भी दर्ज है। सुमित्रा महाजन देश की पहली महिला हैं जो कभी लोकसभा चुनावों में हारी नहीं हैं। उन्होंने साल 1989 से लेकर 2019 तक इंदौर सीट को लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया और फिर चुनावी राजनीति से रिटायर हो गईं।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील