क्या आपको लगता है वरुण धवन के हाथों में जो बोरियां हैं उसमें हवा भरी है? जानें पर्दे के पीछे का सच

By रेनू तिवारी | Jun 13, 2020

एक समय था जब बॉलीवुड की फिल्मों  में ड्राइव का सीन आता था तब गाड़ी खड़ी रहती थी और पीछे कोई रील चला देते थे लागता था कि गाड़ी चल रही हैं। इमोशनल सीन के लिए आंखों में गिलसरीन लगाते थे और शूटिंग एक बंद कमरे में हो जाती थी पिछे क्रोमा चला दिया जाता था। धीरे-धीरे जमाना बदलता गया। फिल्म को सच्चाई से जोड़ने के लिए ऑरिजनल लोकेशन,  सच वाले एक्शन आदि डाले जाने लगे। अब फिल्मों को रियलिस्टिक बनाने का एक अलग ही लेवल हो गया हैं। शूटिंग के दौरान स्टंट से हुई मौत के कई मामले भी सामने आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर रश्मि देसाई की पलटी जुबान, प्यार में बोल डाली ऐसी बातें

2019 में करण जौहर की फिल्म कंलक रिलीज हुई थी। इस फिल्म से एक वरुण धवन की एक शूटिंग की तस्वीर सामने आयी हैं जिसमें वह  उन्होंने हाथ में दो बड़े से बोरे उठा रखें हैं। एक आम इंसाल की नजर से देखेंगे तो ये लगेगा कि एक्टर से इतना भारी बोरा कौन उठवाएगा। लेकिन अब जमाना बदल गया हैं जब वजन वाली चीज का शरीर पर भार पड़ता हैं तो शरीर पर क्या असर पड़ता हैं उस वास्तविकता को दिखाने के लिए अब एक्टर बोरा भी उठाते हैं।

तस्वीर में साफ देखा जा रहा हैं कि दोनों हाथ से भारी वजन उठाने के कारण उनके शरीर की नसें साफ दिखाई पड़ रही हैं। एक्शन और ग्राफिक्स के मामले में अभी भारतीय सिनेमा हॉलीवुड से काफी पीछे हैं लेकिन एक्टिंग के मामले में बॉलीवुड के कलाकार काटें की टक्कर देते हैं। 

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल