शादी का झांसा देकर डॉक्टर ने महिला चिकित्सक के साथ किया बलात्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2021

नोएडा (उप्र)। नोएडा थाना सेक्टर 20 में एक महिला चिकित्सक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके साथी चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि गाजियाबाद की एक महिला चिकित्सक ने थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि फरीदाबाद के एक चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ नोएडा के सेक्टर दो स्थित एक होटल में बलात्कार किया।

इसे भी पढ़ें: नोएडा प्राधिकरण ने पालतू जानवरों का पंजीकरण शुल्क घटाकर 500 रुपये किया

थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है।घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

प्रमुख खबरें

महिला DM उत्पीड़न मामले में TVK MLA पर निष्पक्ष कार्रवाई होगी: Tamil Nadu DGP

D Raja का गंभीर आरोप, Deepam मुद्दे पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कर रहे हैं BJP और RSS

मार्गशीर्ष मास 2026 आज से शुरू, जानिए 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक के प्रमुख व्रत-त्योहार

UP Assembly Election 2027 में BJP का चेहरा कमल होगा, CM फेस पर Keshav Prasad Maurya का बड़ा बयान