सुपरस्टार रजनीकांत के अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टर्स ने जारी किया हेल्थ अपडेट

By रेनू तिवारी | Oct 29, 2021

अभिनेता रजनीकांत को 28 अक्टूबर को कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर खई तरह की अफवाह फैल गयी थी। सुपरस्टार के अस्पताल में भर्ती होने के दूसरे दिन डॉक्टर्स ने हेल्थ बुलिटेन जारी करके रजनीकांत की हालत के बारे में जानकारी दी। सोशल मीडिया में कई थ्योरी के बाद, कावेरी अस्पताल ने रजनीकांत की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में एक बयान भेजा है।

इसे भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने 5 पन्नों का जारी किया ऑर्डर, भरनी पड़ेगी 1 लाख रुपए की जमानत राशि, आर्यन की जल्द होगी रिहाई 

अस्पताल का कहना है कि अभिनेता को आज कैरोटिड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा और वह ठीक हो रहे है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उन्हें चक्कर आने के बाद भर्ती कराया गया था और कुछ दिनों में छुट्टी मिलने की संभावना है।

 

इसे भी पढ़ें: मेरठ में नहीं रुक रहा डेंगू का कहर,1200 के पार पहुंची मरीजों की संख्‍या 

अस्पताल के बयान में कहा गया कि रजनीकांत को कावेरी अस्पताल, अलवरपेट, चेन्नई में कल (28 अक्टूबर 2021) चक्कर आने के बाद भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के विशेषज्ञ पैनल द्वारा उनका गहन मूल्यांकन किया गया था और उन्हें कैरोटिड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन से गुजरने की सलाह दी गई थी। प्रक्रिया सफलतापूर्वक की गई थी। आज (29 अक्टूबर 2021) और वह ठीक हो रहे हैं। उन्हें कुछ दिनों के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

सुपरस्टार रजनीकांत के प्रशंसकों को अस्पताल के इस नए स्वास्थ्य अपडेट से राहत मिली है। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार