Pregnancy Tips: क्या प्रेग्नेंसी में वॉक करने से बढ़ता है मिसकैरेज का खतरा, जानिए इस दावे की सच्चाई

By अनन्या मिश्रा | Apr 06, 2024

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई बातों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। महिलाओं को अच्छी डाइट फॉलो करने की सलाह दी जाती है, जिससे कि गर्भ में पलने वाले बच्चे का अच्छे से विकास हो सके। इसके अलावा रेगुलर एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। जिससे कि डिलीवरी के दौरान किसी भी इमरजेंसी की स्थिति से बचा जा सके।

इसे भी पढ़ें: Benefits Of Dragon Fruit: समर सीजन में ड्रैगन फ्रूट खाने से हेल्थ को मिलते हैं गजब के फायदे

कई अध्ययनों में इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि प्रेग्नेंसी के शुरूआती दिनों में महिला को करीब 30 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। यह बिलकुल सेफ होता है। बता दें कि प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करने से मिसकैरेज, प्री-मैच्योर डिलीवरी या एब्नॉर्मल प्रेग्नेंसी का खतरा नहीं बढ़ता है। इसके उलट रोजाना एक्सरसाइज करने से लेबर पेन में कमी आती है। रोजाना एक्सरसाइज करने से नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ने के साथ लाइफस्टाइल भी हेल्दी रहती है। 

इससे गर्भ में पलने वाले बच्चे का विकास भी अच्छे से होता है। जहां तक गर्भावस्था के शुरूआती दिनों में मॉर्निंग वॉक करने की बात है, तो यह बिलकुल सुरक्षित माना जाता है। प्रेग्नेंसी के शुरूआती दिनों में महिलाएं न सिर्फ मॉर्निंग वॉक बल्कि रनिंग भी कर सकती हैं। हांलाकि इस दौरान कुछ विशेष तरह की एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे मिसकैरेज या डिलीवरी की कॉम्पलीकेशन बढ़ सकता है।

हैवी वेट लिफ्टिंग

हांलाकि यह एक अच्छी एक्सरसाइज है और इससे महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार होता है। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं को हैवी वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज को नहीं करना चाहिए। क्योंकि जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी के दिन बढ़ते हैं, महिलाओं का वेट भी बढ़ता है। ऐसे में इस एक्सरसाइज के दौरान आपके लिए बैलेंस करना मुश्किल हो सकता है औऱ गिरने के अधिक चांसेज होते हैं।

स्कूबा डाइविंग

गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी स्कूबा डाइविंग नहीं करनी चाहिए। क्योंकि स्कूबा डाइविंग गहरे पानी में किया जाता है और अधिक गहरे पानी में शरीर पर प्रेशर बढ़ता है। जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सही नहीं होता है।

रॉक क्लाइंबिंग

प्रेग्नेंसी के दौरान रॉक क्लाइंबिंग करना सुरक्षित नहीं माना जाता है। क्योंकि इस तरह की एक्टिविटी में गिरने का रिस्क अधिक रहता है।

वॉक करने के फायदे

गर्भावस्था की किसी भी तिमाही में वॉक किया जा सकता है।

इस दौरान वॉक करने से प्रेग्नेंट महिला को हेल्दी वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

रोजाना वॉक करने से पीठदर्द की समस्या में आराम मिलता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

रोजाना टहलने से कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।

प्रेग्नेंसी में रोजाना टहलने से आपके पूरे स्वास्थ्य पर इसका पॉजिटिव असर पड़ता है।

वॉक करने से न सिर्फ ब्ल फ्लो अच्छा रहता है, बल्कि हृदय स्वास्थ्य भी अच्छा होता है।

प्रमुख खबरें

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings

बैंकों के AI सिस्टम पर RBI की सख़्ती! ड्राफ्ट गाइडलाइंस में किल स्विच और इंसानी निगरानी अनिवार्य करने का प्रस्ताव

Love Horoscope For 25 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन