चेक से कर रहे हैं लेन-देन तो भरते वक्त न करें यह गलतियां

By जे. पी. शुक्ला | Jun 14, 2021

किसी को पैसे देने का सबसे आम और सुरक्षित तरीका चेक के माध्यम से है। चेक आपको किसी को बाद की तारीख में यानी पोस्ट डेटेड चेक की सहूलियत से भुगतान करने की सुविधा देता है। चेक लिखना कितना आसान सा काम लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेक लिखने में कई कमजोर कड़ियाँ भी होती हैं जो आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पीएम किसान सम्मान निधि पाने के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन, प्रति वर्ष मिलेंगे 6000 रुपये

तो चलिए अब देखते हैं कि हम चेक को भरते समय कौन सी गलती को अवॉयड कर सकते हैं और सभी विवरण को सही तरीके से कैसे लिख सकते हैं।

1. शब्दों या संख्याओं के बीच खली जगह न छोड़ें

जब आप चेक में संख्याएँ और शब्द लिखते हैं, चाहे वह नाम हो या राशि, उनके बीच कभी भी स्थान या गैप न छोड़ें, क्योंकि इससे कुछ शब्द या संख्या जोड़ने और पूरे चेक को बदलने का मौका मिलता है।

2. सुनिश्चित करें कि आपने "A/C Payee" लिखकर चेक को क्रॉस किया है

यदि आप किसी व्यक्ति को भुगतान करने जा रहे हैं और रकम उसी व्यक्ति के बैंक खाते में जाने के लिए बाध्य करना चाहते हैं तो उस स्थिति में आपको चेक के बाएं-शीर्ष कोने पर एक डबल क्रॉस लाइन लगानी चाहिए और “A/C Payee” लिखना चाहिए, जो यह सुनिश्चित करता है कि पैसा केवल उसी  बैंक खाते में जमा किया जाएगा और काउंटर पर नकद के रूप में किसी को नहीं सौंपा जाएगा।

बहुत सारे लोग ऐसा करना भूल जाते हैं और यदि चेक कही मिस्प्लेस हो जाता है या खो जाता है तो कोई भी व्यक्ति स्वयं को उस व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत कर सकता है और बैंक से पैसे ले सकता है; और आप यह अच्छी तरह से जानते हैं कि किसी की पहचान चुराना और दस्तावेजों का दुरुपयोग करना कितना आसान है।

3. नाम और राशि के बाद अंत तक एक लाइन जोड़ें

एक और महत्वपूर्ण बात जो प्रायः लोग नहीं करते हैं वो है चेक में नाम और राशि के बाद एक लाइन खींचना, इस तरह —————————— जैसे एक रनिंग लाइन जोड़ते हैं, जो यह सुनिश्चित करता है कि कोई नाम और राशि के बाद कुछ भी नहीं जोड़ सकता है और इसका दुरुपयोग नहीं कर सकता है।

4. "बेयरर" शब्द को क्रॉस करें

यदि आप अपने चेक को ध्यान से देखें तो "Pay" सेक्शन में नाम के लिए जगह होती है और फिर दाहिने कोने पर यह "Or Bearer" से समाप्त होता है, जिसका अर्थ है कि या तो वह व्यक्ति जिसका नाम चेक में लिखा हुआ है या कोई और अन्यथा जो चेक धारण कर रहा है वह इसे भुना सकता है, बशर्ते कि ऊपर 2 बिंदु में लिखा हुआ "A/C Payee" चेक में जोड़ा गया हो। इसलिए आपको चेक से "बेयरर" शब्द को हमेशा रद्द करना चाहिए, जब तक कि आप वास्तव में इसे नहीं चाहते। यह चेक की अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

इसे भी पढ़ें: जानिये प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और इसकी पात्रता

5. राशि के बाद "/-" का चिह्न लगाएं

अब यह सुनने में बहुत छोटा लग सकता है, लेकिन यह सरल तरीका बहुत महत्वपूर्ण है। उदाहरण के तौर पर 37000/- रुपये और 37000 रुपये के बीच बहुत बड़ा अंतर है। 37000 रुपये के पहले विकल्प में आप अंत में अधिक संख्याएँ जोड़ सकते हैं और यदि इसके आगे पर्याप्त जगह हो तो 3700000 रुपये भी बना सकते हैं, लेकिन 37000/- के मामले में आप कुछ नहीं कर सकते। 

6. जारी किए गए चेक का विवरण अवश्य रखें, भले ही वह आपको अच्छा न लगे

जब आप किसी को चेक देते हैं तो चेक नंबर, खाते का नाम, राशि और जारी होने की तारीख लिख लें, क्योंकि आपको इस जानकारी की आवश्यकता हो सकती है यदि आप चेक रद्द करना चाहते हैं तो। कई बार ऐसा होता है कि आपको भुगतान रद्द करना पड़ता है, लेकिन विवरण याद नहीं रहता है। इसलिए इस जानकारी को रिकॉर्ड करना कई बार आसान होता है और आपको तेजी से कार्य करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: अटल पेंशन योजना- एपीवाई योजना पात्रता और लाभ

7. MICR बैंड पर हस्ताक्षर न करें

MICR बैंड में साइन करना गलत होता है और ऐसे में आपका चेक कैंसिल या रिजेक्ट हो सकता है। हमेशा अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता (Authorized Signatory) टेक्स्ट या खाता धारक के नाम के ऊपर दिए गए स्थान पर ही हस्ताक्षर करें।

8. ओवरराइट न करें

हमेशा याद रखें कि किसी भी चीज़ को ओवरराइट, स्क्रिबल या कैंसिल न करें और फिर चेक पर दोबारा लिखें। यदि गलतियाँ होती हैं तो बिना स्क्रिबलिंग के सुधार करने का प्रयास करें और यदि संभव हो तो मौजूदा चेक को रद्द कर दें और एक नया चेक सावधानी से इशू करें।

- जे. पी. शुक्ला

प्रमुख खबरें

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।

India-Bangladesh रिश्तों में तल्खी! असम CM के बयान पर Dhaka ने जताई कड़ी आपत्ति, भेजा समन।