घरेलू एयरलाइनों ने 2018 में 100 से अधिक विमानों को बेड़े में शामिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2019

मुंबई। घरेलू विमानन कंपनियों ने 2018 में 100 से अधिक विमानों को अपने बेड़े में शामिल किया। किसी एक वर्ष में देश में नागर विमानन कंपनियों के बेड़े में शामिल किए गए विमानों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। उद्योग जगत के आंकड़ों के अनुसार भारत की नौ प्रमुख एयरलाइनों को 2018 में 120 से अधिक विमानों की डिलिवरी मिली।

इसे भी पढ़ें- आधार की बचत से योजनाओं का वित्तपोषण हो सकता है: जेटली

वहीं 2017 में यह आंकड़ा 88 का था। वर्ष 2018 में जुड़े इन नए विमानों में लगभग आधे विमान किफायती एयरलाइन इंडिगो के बेड़े में जुड़े हैं।

इसे भी पढ़ें- सरकार जल्द ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से जोड़ेगी: रविशंकर प्रसाद

उल्लेखनीय है कि पिछले चार साल से देश में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है और क्षमता में वृद्धि सहित अन्य पहलू इस ठोस वृद्धि में सहायक रहे हैं।

 

प्रमुख खबरें

Vijay Wadettiwar के बिगड़े बोल, 26/11 मुंबई हमले में Pakistan को दी क्लीन चिट, RSS को बताया हेमंत करकरे की मौत का जिम्मेदार

प्रियंका गांधी रायबरेली, अमेठी में कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी

Mumbai North East BJP Candidate Mihir Kotecha ने विपक्ष पर साधा निशाना, काँग्रेस को कहा डूबती नैया

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi