यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री फरवरी में 1.11 प्रतिशत गिरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

नयी दिल्ली। यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री इस साल फरवरी महीने में 1.11 प्रतिशत गिरकर 2,72,284 इकाइयों पर आ गयी। पिछले साल फरवरी में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 2,75,346 इकाई रही थी। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सिआम के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान कारों की घरेलू बिक्री पिछले साल के 1,79,122 से 4.33 प्रतिशत कम होकर 1,71,372 इकाइयों पर आ गयी।

आलोच्य माह के दौरान मोटरसाइकिलों की बिक्री भी 0.58 प्रतिशत गिरकर 10,47,486 इकाइयों पर आ गयी। दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 4.22 प्रतिशत गिरकर 16,15,071 इकाई रह गयी। इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 0.43 प्रतिशत गिरकर 87,436 इकाइयों पर और सभी श्रेणियों के वाहनों की बिक्री 3.65 प्रतिशत गिरकर 20,34,768 इकाइयों पर आ गयी।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों उज़्बेकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी को जेल भेजा गया?

प्रमुख खबरें

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार