Donald Trump ने स्वयं को बताया ‘वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपनी एक तस्वीर साझा की और खुद को ‘‘वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति’’ बताया। ‘ट्रुथ सोशल’ पर रविवार को साझा की गई तस्वीर ट्रंप की आधिकारिक ‘फोटो’ है और उसमें उनका पद ‘‘वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति’’ और ‘‘जनवरी 2026 से वर्तमान राष्ट्रपति’’ लिखा गया है।

उन्हें और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां उन पर नशीले पदार्थों की तस्करी की साजिश के आरोप में मुकदमा चलाया जा रहा है। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ‘‘वेनेजुएला का संचालन तब तक करेगा जब तक हम एक सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण सत्ता हस्तांतरण नहीं कर लेते। हम यह जोखिम नहीं उठा सकते कि कोई ऐसा व्यक्ति वेनेजुएला की बागडोर संभाले जिसके मन में वेनेजुएलावासियों के हित न हों।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह