Donald Trump ने एलन मस्क को दी सबसे बड़ी पॉवर, अमेरिका के पूरे सिस्टम को अपने कंट्रोल...

By अभिनय आकाश | Nov 13, 2024

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के साथ ही अब उनकी टीम तैयार हो रही है। एक एक करके नाम सामने आ रहे हैं। एक नाम ने पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया है। ये नाम एलन मस्क का है, जिन्होंने ट्रंप का सारथी बनकर इस चुनाव में लगातार बड़ी भूमिका निभाई। डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी जीत का श्रेय एलन मस्क को ही एक्सपर्ट्स दे रहे हैं। उन्हीं एलन मस्क को डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को एक ऐसी ताकत दी है, जिसके इस्तेमाल से वो अमेरिका के पूरे सिस्टम को अपने कंट्रोल में ले सकते हैं। सिस्टम को कंट्रोल करने का मतलब एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े बड़े बदलावों को लेने का फैसला लेना। 

इसे भी पढ़ें: Trump New appointees: स्वागत नहीं करोगे आप हमारा, नई टीम के साथ आ रहे फिर दोबारा, अमेरिका को ‘ग्रेट’ बनाननिकले ट्रंप 2.0 में कौन-कौन?

उन्हें अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ इफीसिएंसी चलाने का मौका मिलेगा। ये विभाग सरकार सीनेट के बाहर से ऑपरेट होगा। इस विभाग को काम करने के लिए सीनेट से परमीशन की जरूरत नहीं होगी। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ इफीसिएंसी बजट में कटौती में सीनेट को सलाह देगी। ट्रंप का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ट्रंप ने अरबपति औऱ कंजर्वेटिव नेता विवेक रामास्वामी को सरकारी दक्षता विभाग यानी डिपार्टमेंट ऑफ इफीसिएंसी का नेतृत्व करने के लिए नामित किया है। ये विभाग सरकार के नौकरशाह पर हो रहे खर्च को मॉनिटर करने का काम करेगा। मस्क और ट्रंप ने चुनावी प्रचार में सरकारी खर्च में कटौती का वादा किया था। इसे ही पक्का करने के लिए मस्क के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार