Strait of Hormuz पर Donald Trump का बड़ा दावा, बोले- 'हमारा पूरा नियंत्रण', Iran को दी कड़ी चेतावनी

By अभिनय आकाश | Aug 12, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर अपना पूरा नियंत्रण होने का दावा दोहराया और तेहरान को ऐसी किसी भी कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी जिसका कड़ा जवाब दिया जा सकता है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं और तेहरान पर उनसे 'झूठ बोलने' का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा मुझे ईरान पर भरोसा नहीं है। मैं ईरान पर भरोसा करने वाला आखिरी व्यक्ति हूं। उन्होंने मुझसे लगातार झूठ बोला है। अभी होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमारा पूरा नियंत्रण है। उनका नियंत्रण नहीं है। हमारा पूरा नियंत्रण है। यह हमारे अधिकार में है।

इसे भी पढ़ें: क्यों तुर्किए से खाने वाले डब्बे में छिप कर भागना पड़ा, ट्रंप ने खुद कर दिया दुनिया का सबसे विस्फोटक खुलासा

इस बीच, ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर 'प्रेस टीवी' ने बताया कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने इस बात पर ज़ोर दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पैगंबर आदम की रचना के समय से लेकर 28 फरवरी, 2026 तक खुला रहा है। साथ ही, उन्होंने पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए "अपमानजनक और अन्यायपूर्ण" प्रतिबंधों की कड़ी आलोचना की। प्रेस टीवी के अनुसार, बकाई ने होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति के लिए 'अमेरिका-इजरायल की आक्रामकता' को जिम्मेदार ठहराया और कहा, "हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास की स्थिति और वहां जो कुछ भी हुआ, वह अमेरिका और इजरायली शासन की सैन्य आक्रामकता के कारण हुआ था, जो अभी भी जारी है। जहां तक ​​ईरान द्वारा शर्तें थोपने के दावों की बात है, तो उन्हें इस मामले पर अपनी सरकार से बात करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

The Paradise box office collection: नानी की फिल्म ने 4 दिन में पलटा खेल, दुनियाभर में ₹138 करोड़ के पार पहुंची कमाई

IIT Bombay के छात्र की मौत का मामला: इंसाफ की मांग को लेकर पिता ने Azad Maidan में शुरू किया धरना

अस्पताल पर बमबारी के बाद मलबे से बाहर निकाला गया... मोजतबा खामनेई को लेकर क्या बड़ा खुलासा हुआ?

नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये