Donald Trump और PM Modi आपस में सुलझा लेंगे रूसी तेल शुल्क विवाद, नवारो ने जताया भरोसा

Donald Trump और PM Modi आपस में सुलझा लेंगे रूसी तेल शुल्क विवाद, नवारो ने जताया भरोसा
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री के मजबूत कामकाजी संबंधों के चलते रूसी तेल खरीद पर शुल्क विवाद का हल निकल जाएगा। अमेरिकी सीनेट ने हाल ही में एक विधेयक पास कर राष्ट्रपति को रूसी तेल के प्रमुख खरीदारों पर भारी शुल्क लगाने का अधिकार दिया है। नवारो के अनुसार दोनों शीर्ष नेता इस मसले को आपस में ही बातचीत करके सुलझा लेंगे।

व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ सलाहकार ने मंगलवार को कहा कि भारत द्वारा रूसी तेल खरीद पर अमेरिकी शुल्क की धमकी से उत्पन्न मुद्दे को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपस में सुलझा लेंगे। व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो की यह टिप्पणी अमेरिकी सीनेट द्वारा एक विधेयक पारित किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। इस विधेयक में अमेरिकी राष्ट्रपति को रूसी तेल के शीर्ष पांच खरीददारों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का अधिकार दिया गया है।

इसमें यह दलील दी गई है कि ऐसा व्यापार सीधे तौर पर यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित करता है। नवारो ने कहा कि 2022 में यूक्रेन युद्ध छिड़ने से पहले भारत रूस के साथ तेल व्यापार में शामिल नहीं था, लेकिन बाद में शामिल हो गया। नवारो ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप और आपके प्रधानमंत्री के बीच बहुत अच्छे कामकाजी संबंध हैं।

वे इस मुद्दे का समाधान आपस में निकाल लेंगे और मेरे लिए उनके बीच आने की कोई बात नहीं है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़