ट्रंप ने भारतीय अमेरिकी शख्स को मुख्य संघीय एजेंसी का प्रमुख बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2018

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के अमेरिकी नील चटर्जी को बुधवार को संघीय ऊर्जा नियामक आयोग (एफईआरसी) का प्रमुख नियुक्त किया। यह एजेंसी अमेरिका के पावर ग्रिड और कई अरब डॉलर की ऊर्जा परियोजनाओं की निगरानी का काम करती है। चटर्जी, केविन मैकइनटायर का स्थान लेंगे।

मैकइनटायर ने 22 अक्टूबर को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए त्यागपत्र दे दिया था। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा है, “ट्रंप ने नील चटर्जी को संघीय ऊर्जा नियामक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है।” चटर्जी वर्तमान में एफईआरसी के तीन आयुक्तों में से एक है। यह दूसरा मौका है जब चटर्जी को इस प्रतिष्ठित एजेंसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

वह मैकइनटायर के पद संभालने से पहले 10 अगस्त, 2017 से सात दिसंबर के मध्य इस पद पर थे। चटर्जी के माता-पिता करीब 50 साल पहले कोलकाता से अमेरिका जाकर बस गए थे। लेक्सिंगटन, केंटकी के रहने वाले चटर्जी ने सेंट लॉरेंस विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी के कॉलेज ऑफ लॉ से शिक्षा हासिल की।

 

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Gautam Buddha Nagar में धारा 163 लागू, नव वर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात होगा भारी पुलिस बल

Germany के एक बैंक में लाखों यूरो की संपत्ति की चोरी

Delhi Airport पर एक यात्री की जींस के अंदर छिपाकर रखा गया लगभग 200 ग्राम सोना जब्त