डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, भारत के साथ व्यापार समझौता जल्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2019

न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि जल्द ही उनका देश भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर पहुंच जाएगा। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी। ट्रंप ने यहां संवाददाताओं से कहा, हम इस पर अच्छा कर रहे हैं मुझे लगता है कि जल्द ही हम व्यापार समझौता कर लेंगे।  संवाददाताओं ने उनसे पूछा था कि क्या भारत- अमेरिका वार्ता में किसी व्यापार समझौते की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। दोनों देश व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं और कई जटिल मुद्दों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत