Gaza से गधों को उठाया और भेज दिया सीधा फ्रांस, इजरायल ने चलाया दुनिया का सबसे अजीब ऑपरेशन

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2025

इजरायल की सेना ने चुपचाप ऐसा खेल कर दिया है जिसपर यकीन करना मुश्किल है। इजरायल की सेना ने गाजा से गधे उठाए और उन्हें फ्रांस भेज दिया। आपको लग रहा होगा कि सीरिया पर हमला कर रही इजरायली डिफेंस फोर्स को अचानक ऐसा क्या हो गया कि उसे गाजा से गधे उठाने पड़ गए। लेकिन इसकी वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे। खबर है कि पिछले कुछ दिनों से इजरायल की सेना गाजा से गधे उठाकर इजरायल ला रही है और फिर उन्हें फ्रांस भेज रही है। दरअसल, इजरायल को जानकारी मिली की जिस गाजा को इजरायल ने महीनों की जंग के बाद तबाह कर दिया था। वहां चुपचाप फिलिस्तीनियों ने दोबारा अपने घर बनाने शुरू कर दिए हैं। छोटे मोटे काम करने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए फिलिस्तीनी गधों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: नेतन्याहू की सरकार गिरने वाली है? संसद में बनी अल्पमत की स्थिति, प्रमुख गठबंधन सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ

इज़राइली चैनल कान की रिपोर्ट के अनुसार, इज़राइली सेना ने गाजा पट्टी से सैकड़ों गधे उठाए, उन्हें इज़राइल लाया और पुनर्निर्माण कार्यों में उनके इस्तेमाल को रोकने के लिए उन्हें फ्रांस ले गई। कान के अनुसार, इज़राइली संगठनों और यूरोपीय संस्थानों, विशेष रूप से फ्रांसीसी और बेल्जियम की संस्थाओं की मिलीभगत से गाजा पट्टी से गधों को उठाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इज़रायली सैनिकों ने गाजा पट्टी के जिन इलाकों पर आक्रमण किया था, वहां से गधों को उठाया और उन्हें बीमारी और उपेक्षा से बचाने के बहाने अपने यहां ले गए। इज़रायली मीडिया ने इसे पशु चिकित्सा बचाव अभियान" के रूप में रिपोर्ट किया है। 

प्रमुख खबरें

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र

Pitru Paksha में Purnima Shraddh पर तर्पण और Panchabali की पूरी विधि

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल