By अनुराग गुप्ता | Aug 14, 2021
नयी दिल्ली। देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसी बीच नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि इस बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से अपना भाषण देंगे तो वह भारत के मुक्तिदाता सुभाष चंद्र बोस का उल्लेख करना नहीं भूलें।
आपको जानकारी दे दें कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस समारोह काफी खास होने वाला है। क्योंकि भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आगाज किया जा रहा है।