पार्टनर के साथ संबंध बनाने से पहले गलती से भी न करें ये काम, नहीं तो हो जाएगा सारा मजा खराब

By एकता | Jun 14, 2022

हर कोई पार्टनर के साथ बिस्तर पर सेक्स को ज्यादा से ज्यादा एंजॉय करना चाहता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं तो दो लोगों के निजी पलों का मजा बिगाड़ने के कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। यह चीजें और कुछ नहीं बल्कि लोगों की कुछ छोटी-छोटी गलतियां हैं। ज्यादातर लोग पार्टनर के साथ बिस्तर पर अंतरंग होने से पहले कई ऐसी गलतियां कर देते हैं जो सेक्स के दौरान उनका मजा ख़राब कर देती हैं। अगर आप अपने सेक्स सेशन को और भी ज्यादा मज़ेदार बनाना चाहते हैं तो अगली बार संबंध बनाते समय इन गलतियों को करने से बचें।

इसे भी पढ़ें: Men's Health: सिर्फ एक केले का रोजाना सेवन करने से मिल सकता है कई यौन समस्याओं से छुटकारा

भारी भोजन करना- एक्सपर्ट्स सेक्स से पहले भारी भोजन नहीं करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसकी वजह से शरीर को नुकसान हो सकता है। अगर आप पार्टनर के साथ संबंध बनाने वाले हैं तो इससे पहले हल्का खाना खा सकते हैं। आप चाहें तो चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं यह आपके शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन को बढ़ाने में मदद करेगी। नतीजतन आप बिस्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Night Eating Syndrome: रात को उठ-उठकर खाने की है आदत तो हो जाएँ सावधान, इस गंभीर बीमारी का हो सकते हैं शिकार

नहाना न भूले- एक्सपर्ट्स सेक्स सेशन से पहले नहाने की सलाह देते हैं। पार्टनर के साथ बिस्तर पर जाने से पहले अगर आप नहाते हैं तो आपका शरीर साफ़ हो जायेगा। ऐसा करने से आपको दो फायदे मिलेंगे पहला ये कि आप सेक्स को ज्यादा अच्छे से एंजॉय कर पाएंगे और दूसरा ये कि इस दौरान होने वाले 'यूटीआई' जैसे संक्रमण से आपका बचाव हो जायेगा।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र की जीत, धमकियों की हार, फलता उपचुनाव में BJP की शानदार जीत पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Ganga Dussehra: Haridwar से Kashi तक आस्था की डुबकी, जानें क्यों है ये दिन इतना पावन

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा व्रत से होती है मोक्ष की प्राप्ति

Ganga Dussehra 2026: आज धरती पर हुआ था मां गंगा का अवतरण, जानें Puja Vidhi और मंत्र