हमसे पंगा मत लो, नहीं तो...नेतन्याहू ने किसे दी खतरनाक धमकी

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2026

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन  नेतन्याहू ने 7 अक्टूबर की बरसी से ठीक पहले अपने मंत्रिमंडल की बैठक में इजराइल के दुश्मनों को सीधी चेतावनी दी है। नेतन्याहू ने 6 अक्टूबर को सरकारी बैठक की शुरुआत में ही हमास को लेकर कहा कि यह संगठन अब कमजोर हो चुका है। लेकिन चुनाव से पहले वह अपनी बची हुई सारी ताकत का इस्तेमाल इजराइल को चुनौती देने और चुनाव को प्रभावित करने के लिए करेगा। नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करेगा और अगर ऐसा प्रयास किया गया तो बहुत भारी ताकत से जवाब दिया जाएगा। इसके बाद नेतन्याहू ने दुश्मनों को सीधे तौर पर कहा कि हमने सात मोर्चों पर तुम्हारे साथ क्या किया वो देख लो हमारे साथ पंगा मत लेना। नेतन्याहू  का यह बयान 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास के हमले की याद और उसके बाद शुरू हुए युद्ध के संदर्भ में 7 अक्टूबर 2023 को हमास और उससे जुड़े हुए लड़ाकों ने दक्षिणी इजराइल में बड़े पैमाने पर हमले किए थे। इस हमले में इजराइल के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। कई लोगों को बंधक बना लिया गया था और उन्हें गाजा ले जाया गया था। इसके बाद इजराइल ने गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किए और यह संघर्ष धीरे-धीरे पूरे इलाके में फैल गया। इसी हमले की तीसरी बरसी के मौके पर इजराइल में मृतकों को याद किया जा रहा है और देश में एक बार फिर से उस दिन की घटनाओं को याद किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: जब US दूतावास को चीरकर घुसा शाहेद, सऊदी का वो डरावना मंजर


नेतन्याहू का यह बयान हाल ही में फ्लाई डुबाई की घटना के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। 23 सितंबर को दुबई से तेलवी जा रही 1073 में एक गंभीर घटना हुई। विमान के अंदर ओमानी सह पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मिथ पर हमला किया। जिसके बाद विमान अचानक से हजारों फीट नीचे गिर गया। घायल होने के बावजूद भारतीय कैप्टन ने कॉकपेट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की और इसके बाद चालक दल और यात्रियों ने मिलकर हमलावर पर काबू पाया। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित तौर पर उतारा गया था।  इस विमान में 170 से ज्यादा लोग सवार थे और ज्यादातर इजराइली थे। इस घटना के बाद इजराइल में विमान सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। इजराइयली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहो ने मामले की गहराई से जांच कराने और इजराइल आने वाली विदेशी एयरलाइन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की बात भी कही।

प्रमुख खबरें

Delhi Police और RAF के लिए Body Camera अनिवार्य नहीं, Delhi High Court का PIL पर आदेश

Rohini Police ने जाली नोट गिरोह पकड़ा, 10.50 लाख के Fake Currency के साथ चार गिरफ्तार

KCR Farmhouse के पास गायब 45 एकड़ जमीन की होगी पहचान, Revanth Reddy ने किसानों में बांटने को कहा

पीड़ित और अपराधी में फ़र्क नहीं कर पा रहे? संयुक्‍त राष्‍ट्र में इस्लामिक ग्रुप IOC को भारत से अच्छे से समझा दिया