ये मत कहना कि हमने आपको चेतावनी नहीं दी, पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर अमेरिका VS चीन, युद्ध का नया सीन

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2022

यह मत कहो कि हमने तुम्हें चेतावनी नहीं दी!" चीन द्वारा भारत के साथ सीमा युद्ध लड़ने और 1979 के चीन-वियतनाम युद्ध से पहले पीपुल्स डेली द्वारा इस्तेमाल किया गया एक वाक्यांश है। नैन्सी पेलोसी के जिस दौरे को लेकर अबतक बयानबाजी हो रही थी। धमकी और चेतावनी दी जा रही थी। उसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। हालांकि नैन्सी पेलोसी ताइवान की यात्रा करेंगी या नहीं इसको लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। नैन्सी के दौरे में जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया जैसे देशों का नाम है। नैन्सी ताइवान कब आएंगी ये मेहमान और मेजबान दोनों देशों ने गुप्त रखा है। लेकिन चीन की लाल सेना अभी से युद्ध वाले एक्शन में नजर आने लगी है।

इसे भी पढ़ें: कभी नहीं गईं स्कूल, 2 साल में कमाए 1 लाख करोड़, जानें चीन की यांग हुईयान को पछाड़ कर एशिया की सबसे अमीर महिला बनने वाली सावित्री जिंदल की कहानी

चीन-अमेरिका संबंध, इंस्टीट्यूट ऑफ ताइवान स्टडीज इन चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज के प्रमुख यांग मिंगजी ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि चीन की प्रतिक्रिया व्यवस्थित होगी और पेलोसी के कदम की गंभीरता और उसके राजनीतिक विश्वास को नुकसान को देखते हुए छोटे पैमाने तक सीमित नहीं होगी। पेलोसी के विमान को रोकने के लिए लड़ाकू जेट भेजना, ताइवान द्वीप के चारों ओर हवाई और समुद्री क्षेत्रों को सैन्य अभ्यास के लिए प्रतिबंध क्षेत्र घोषित करने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। बता दें कि पेलोसी एशिया में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और सिंगापुर के लिए एक आधिकारिक कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यात्रा में ताइवान द्वीप में एक पड़ाव शामिल होगा या नहीं।

इसे भी पढ़ें: चीन और रूस के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन करेंगे एशिया और अफ्रीका की यात्रा

अमेरिकी सेना ने कथित तौर पर पेलोसी को सुरक्षा संबंधी चिंताएं व्यक्त की थीं। इस बात की भी आशंका जताई गई थी कि अगर पेलोसी ताइवान की यात्रा करती हैं तो चीन पेलोसी के विमान को मार गिरा सकता है। यांग ने उल्लेख किया कि चीन ने पेलोसी की संभावित यात्रा के लिए अपने विरोध को दोहराया है और "यानज़ेन यिदाई" वाक्यांश का इस्तेमाल किया है - जिसका शाब्दिक अर्थ है "दुश्मन की प्रतीक्षा करते हुए सेना के गठन को सुव्यवस्थित करना।  चीन ने अपनी हवाई ताकत के साथ एयरक्रॉफ्ट कैरियर को उड़ाने वाली मिसाइल के साथ शक्ति प्रदर्शन किया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर