चीन और रूस के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन करेंगे एशिया और अफ्रीका की यात्रा

Antony Blinken
ANI

रूस, चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एशिया और अफ्रीका की यात्रा करेंगे। ब्लिंकन दोनों महाद्वीपों की पांच-दिवसीय यात्रा अगले सप्ताह कंबोडिया से आरंभ करेंगे, जहां वह दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्रीय सुरक्षा मंच की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान चीनी और रूसी विदेश मंत्रियों के भी मौजूद रहने की संभावना है।

वाशिंगटन।अमेरिका के चीन एवं रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एशिया और अफ्रीका की यात्रा करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय शुक्रवार को यह जानकारी दी। ब्लिंकन दोनों महाद्वीपों की पांच-दिवसीय यात्रा अगले सप्ताह कंबोडिया से आरंभ करेंगे, जहां वह दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्रीय सुरक्षा मंच की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान चीनी और रूसी विदेश मंत्रियों के भी मौजूद रहने की संभावना है। बहरहाल, इस बात का तत्काल संकेत नहीं मिला है कि क्या ब्लिंकन उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे या नहीं।

इसे भी पढ़ें: स्पेन में मंकीपॉक्स से पहली मौत, अब तक 4,298 लोग संक्रमित, पुरुष की संख्या ज्यादा

इसके बाद ब्लिंकन फिलीपीन, दक्षिण अफ्रीका, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा जाएंगे। ब्लिंकन ने शुक्रवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बात कर रूस में हिरासत में लिये गए दो अमेरिकियों की रिहाई से संबंधित अमेरिका की पेशकश को स्वीकार करने का आग्रह किया था। फरवरी में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद ब्लिंकन की अपने रूसी समकक्ष से यह पहली बातचीत है। इससे पहले ब्लिंकन ने बताया था कि अमेरिका ने अपने दो नागरिकों पॉल वीलन और डब्ल्यूएनबीए स्टार ब्रिटनी ग्रिनर की रिहाई के लिए रूस के सामने प्रस्ताव रखा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़