बच्चों को बेहद पसंद आएगा डोरा केक, जान लीजिए बनाने का तरीका

By मिताली जैन | Feb 27, 2019

बच्चों का कार्टून कैरेक्टर से एक अलग ही जुड़ाव होता है और अगर उनकी खाने की प्लेट पर उनके मनपसंद किरदार आ जाएं तो कहना ही क्या। अपनी पसंद के किरदारों को प्लेट में देखकर बच्चे उसे खाने के लिए लालायित हो जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही एक डिश के बारे में बता रहे हैं, जिसका नाम है डोरा केक। आपने टीवी में तो कई बार डोरेमोन को इसे खाते हुए देखा होगा लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं डोरामोन डोरा केक बनाने की विधि के बारे में−

सामग्री−

दो टेबलस्पून मक्खन

एक चौथाई कप क्रीम

एक चौथाई कप कंडेस्ड मिल्क

आधा कप पिसी चीनी

आधा कप पानी

एक टीस्पून बेकिंग पाउडर

एक कप मैदा

100 ग्राम चॉकलेट स्प्रेड

विधि− डोरा केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बाउल लेकर उसमें दो बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन डालें। अब इसमें ताजा क्रीम, कंडेस्ड मिल्क, पिसी हुई चीनी डालकर काफी अच्छे से मिलाएं। ध्यान रखें कि इस मिश्रण में गांठें न रह जाएं। अब इसमें आधा कप पानी डालकर व्हिस्प की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें। 

इसे भी पढ़ें: घर में किटी पार्टी है तो बनाएं पापड़ पनीर टिक्का, फिर देखें कमाल

इसके बाद बारी आती है बेकिंग पाउडर मिलाने की। मिश्रण में बेकिंग पाउडर और एक कप मैदा डालकर फिर से मिक्स करें। अब एक पैन गर्म करें। जब यह गर्म हो जाए तो एक गीले कपड़े से इसे पोंछें। अब इसे कड़छी की मदद से तैयार बैटर को थोड़ा−थोड़ा करके पैन में डालें और तुरंत लिड लगाकर धीमी आंच पर दो मिनट के लिए पकाएं। दो मिनट बाद डोराकेक को पलटें। आप देखेंगे कि यह नीचे से अच्छी तरह सिक गया है। इसी तरह, दूसरी तरफ से भी ढककर सेंके। ध्यान रखें कि इसे करीबन दो मिनट तक ही पकाना है। अब आप सारे बैटर से इसी तरह डोरा केक तैयार कर लें। 

अब एकसमान साइज के दो−दो डोराकेक लेकर एक के उपर एक रखें। इस तरह यह पूरी तरह डोराकेक की तरह दिखाई देंगे। अब बारी आती है इसे भरने की। इसके लिए आप डोराकेक के बीच में एक चम्मच चॉकलेट स्प्रैड लगाकर फैलाएं और एक के उपर एक केक लगाकर कवर करें।

इसे भी पढ़ें: इस तरह बनाएं सेवई रवा बाईट्स, खाते ही मुंह से निकलेगा भई वाह!

आपका इंडियन स्टाइल डोरामोन डोरा केक बनकर तैयार है। अगर आपका बच्चा डोरामोन का दीवाना है तो इस रेसिपी को एक बार जरूर टाई कीजिए। यकीन मानिए, यह उसे काफी पसंद आएगा।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

पहली बार सामने आया चीन की खुफिया एजेंसी का नाम, पूरा भारत हैरान !

CWG 2026: Boxer Sachin Siwach ने 60kg में रचा इतिहास, भारत का Medal पक्का!

अब मचेगी तबाही...इस मिलिट्री बेस पर हुए हमले से बौखलाया अमेरिका, ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

Delhi Court ने Aishe Ghosh के खिलाफ जारी Non-Bailable Warrant पर लगाई रोक, जानिए क्या है पूरा मामला