ई-कॉमर्स क्षेत्र में एफडीआई के मुद्दे पर डीपीआईआईटी ने उद्योग, व्यापार संगठनों के साथ बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2021

नयी दिल्ली। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ई-कॉमर्स क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मुद्दे पर इसी महीने उद्योग और व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकरी दी। इस मुद्दे पर व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के साथ बैठक 17 मार्च को कही। वही उद्योग संगठनों के साथ बैठक 19 मार्च को बुलाई गई है। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 22 मार्च से क्षेत्र से संबंधित मंत्रालयों तथा कंपनियों के साथ बैठक की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के एक साल पूरे होने पर ‘नेशनल डे ऑफ रिफ्लेक्शन’ मनाएगा ब्रिटेन

कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि इस बैठक में ये स्पष्टीकरण जल्द जारी करने की मांग की जाएगी। खंडेलवाल ने कहा, ‘‘हम इन स्पष्टीकरणों का इंतजार कर रहे हैं। बैठक में हम सरकार से ये स्पष्टीकरण जल्द जारी करने की मांग करेंगे क्योंकि ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा एफडीआई नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

CEC के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 3000 लोग दिल्ली पुलिस की हिरासत में

Box Office Milestone: Ajay Devgn की Drishyam: The Conclusion ने गाड़े झंडे, वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के क्लब में शामिल!