राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 4 जुलाई को रांची आएंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2022

रांची|  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची आएंगी। वह यहां राष्ट्रपति चुनाव में राजग के मतदाता सांसदों और विधायकों को संबोधित करेंगी।

उन्होंने कहा कि रांची आने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि रांची के भगवान बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज, नृत्य एवं संगीत के साथ मुर्मू का स्वागत किया जाएगा।

हवाई अड्डे से द्रौपदी मुर्मू का काफिला होटल बीएनआर चाणक्य पहुंचेगा जहां वह राजग द्वारा आयोजित सांसदों और विधायकों की बैठक को संबोधित करेंगी।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायकदल और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, राजग की सहयोगी आल झारखंउ स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) प्रमुख सुदेश महतो और राज्य से भाजपा के 11 लोकसभा सांसद शामिल होंगे।

इसके अलावा बैठक में आजसू के लोकसभा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, राज्य से भाजपा के तीन राज्यसभा सांसद, भाजपा के झारखंड के 26 विधायक एवं निर्दलीय विधायक अमित यादव शामिल होंगे। प्रकाश ने बताया कि मुर्मू अपराह्न 4.30 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली लौट जाएंगी।

झारखंड के सत्ताधारी गठबंधन के मुख्य दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अभी तक राष्ट्रपति चुनावों में समर्थन के मुद्दे पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं, हालांकि गठबंधन के दूसरे सहयोगी कांग्रेस एवं राजद ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन देने की घोषण कर रखी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने फिलहाल सोमवार को द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अथवा झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की मुलाकात के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। देश के सोलहवें राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस