800 किमी/घंटा की रफ्तार से लड़ाकू विमान का एस्केप सिस्टम का सफल परीक्षण, DRDO ने रचा इतिहास

By अभिनय आकाश | Dec 02, 2025

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने चंडीगढ़ में टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (टीबीआरएल) की रेल ट्रैक रॉकेट स्लेड (आरटीआरएस) सुविधा में 800 किमी/घंटा की सटीक नियंत्रित गति से लड़ाकू विमान एस्केप सिस्टम का उच्च गति रॉकेट-स्लेज परीक्षण सफलतापूर्वक किया है, जिसमें कैनोपी सेवरेंस, इजेक्शन अनुक्रमण और पूर्ण एयरक्रू-रिकवरी को मान्य किया गया है। यह परीक्षण एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के सहयोग से किया गया। यह जटिल गतिशील परीक्षण भारत को उन्नत आंतरिक एस्केप सिस्टम परीक्षण क्षमता वाले विशिष्ट देशों के समूह में शामिल करता है।

इसे भी पढ़ें: इंडिगो ने एयरबस सॉफ्टवेयर अपडेट पर दी सफाई: 160 विमानों पर काम पूरा, उड़ान रद्द नहीं, कुछ में देरी संभव

राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की सराहना की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लड़ाकू विमान एस्केप सिस्टम के उच्च गति वाले रॉकेट स्लेज परीक्षण के सफल आयोजन पर डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना, एडीए, एचएएल और उद्योग जगत की सराहना की है और इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है।

प्रमुख खबरें

Akshay Kumar नागिन 7 में नाग गुरु के तौर पर शामिल हुए, फैंस ने नए प्रोमो पर दी अपनी प्रतिक्रिया | Video

AAP में हमले झेल रहे Raghav Chadha का पलटवार- घायल हूं, इसलिए घातक हूं

Anjali Damania का सनसनीखेज दावा, Ashok Kharat और DCM Eknath Shinde के बीच फोन पर 17 बार बात होने का लगाया आरोप

Assam में सियासी बवाल, Himanta Sarma ने Rahul Gandhi को पप्पू, गौरव गोगोई को छोटा पप्पू कहा