एयरो इंडिया 2019 प्रदर्शनी में बड़े पैमाने पर हिस्सा लेगा डीआरडीओ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2019

नयी दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) अगले सप्ताह शुरू हो रहे एयरो इंडिया 2019 प्रदर्शनी में बड़े पैमाने पर हिस्सा लेगा और करीब 250 प्रणालियों, तकनीकों, क्रियाशील नमूनों और नवोन्मेषों का प्रदर्शन करेगा। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रदर्शनी में अंतरिक्ष और वैमानिकी से जुड़े डीआरडीओ के विभिन्न प्रौद्योगिकी समूहों के तहत 24 से अधिक प्रयोगशालाएं अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी और उपलब्धियां गिनांएगी।

इसे भी पढ़े: एयर एशिया इंडिया की हवाई यात्रा किराये में 20 प्रतिशत छूट की पेशकश

इसमें भाग लेने वाले समूहों में वैमानिक प्रणाली, मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार प्रणाली शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि एयरो इंडिया 2019 का 12वां संस्करण 20-24 फरवरी तक बेंगलुरु के येलहंका में आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Kolkata में गरजे PM Modi: बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का Countdown शुरू, चुन-चुनकर होगा हिसाब

Navratri Special: व्रत में मिलावट का डर? घर पर बनाएं 100% Pure राजगिरा आटा, जानें स्टोर करने के ट्रिक्स

AAP ने Punjab को किया तबाह, Amit Shah का ऐलान- 2027 में BJP खत्म करेगी Drug Problem

Akasa Air Hikes Fares | हवाई सफर हुआ महंगा! इंडिगो और एयर इंडिया के बाद अब अकासा एयर ने भी बढ़ाया किराया