प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से साकार हो रहा दिव्य, भव्य व डिजिटल महाकुंभ का सपनाः Yogi Adityanath

By Prabhasakshi News Desk | Dec 13, 2024

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आना और मां गंगा-यमुना एवं सरस्वती की त्रिवेणी में पूजा-अनुष्ठान करना प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ-2025 की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यह महाकुंभ संपूर्ण सनातन धर्मावलंबियों, देश व दुनिया के भीतर भारत के प्रति अनुराग रखने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्व रखता है। योगी ने कहा कि हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से कुंभ-2019 का सफल आयोजन हुआ था और अब महाकुंभ-2025 के सफल आयोजन के लिए मिल रहे मार्गदर्शन के लिए हम सभी उनके प्रति कृतज्ञ हैं।

उन्होंने कहा कि बड़े हनुमान जी जिनका अभिषेक करने के लिए मां गंगा प्रतिवर्ष आती हैं, उस बड़े हनुमान मंदिर के कॉरिडोर का लोकार्पण भी आज प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों द्वारा होने जा रहा है। योगी ने कहा कि सरस्वती कूप, जिसमें अदृष्य रूप में मां सरस्वती वास करती हैं और संगम पर गंगा-यमुना के साथ ही उनका संगम होता है, पहली बार 2019 के कुंभ में ही श्रद्धालुओं को इस पवित्र सरस्वती कूप के दर्शन सुलभ हुए थे। सरस्वती कूप का यही भव्य रूप अब सरस्वती कॉरिडोर के रूप में लोकार्पण के जरिए सबके समक्ष होगा और सर्व सुलभ होगा।

भगवान श्रीराम जब वनवास के लिए निकले थे तो सबसे पहले उन्होंने मैत्री का हाथ श्रृंगवेरपुर में निषादराज के समक्ष बढ़ाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से यहां भगवान राम और निषादराज की 56 फुट ऊंची प्रतिमा व कॉरिडोर का लोकार्पण भी होने जा रहा है। योगी ने कहा कि प्रयागराज शहर, आसपास के जनपदों और दुनिया के सबसे बड़े अस्थायी शहर के तौर पर साकार हो रहा महाकुंभनगर भी उनकी ही प्रेरणा का द्योतक है। प्रयागराज महाकुंभ-2025 के शुभारंभ की दृष्टि से हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ हो रहा है।

प्रमुख खबरें

नेकां में बिखराव का दावा, Ram Madhav बोले- Aga Ruhullah को हमारे लोगों का आशीर्वाद

सत्ता परिवर्तन के नाम पर Rahul Gandhi अराजकता फैलाएंगे तो जनता विकल्प चुनेगी: BJP

7 नवंबर को साइन होगी तबाही की फाइल! ट्रंप के प्लान ने उड़ाए होश

मुनीर की फौज का बुरा हाल, बलूचिस्तान में मचा कोहराम, 129 सैनिकों की मौत, पाक में हड़कंप