By अभिनय आकाश | Mar 10, 2025
दुबई से सोना तस्करी कर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ी गई कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत में सुनवाई के दौरान रान्या ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि जब भी वह उनके सवालों का जवाब देना बंद करती हैं तो अधिकारी उनके साथ गाली-गलौज करते हैं।
अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान वह किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर देती है। जब भी हम पूछते हैं, वह चुप रहती है। हमने पूरी जांच रिकॉर्ड कर ली है। आईओ ने आगे आरोप लगाया कि सबूत दिखाए जाने और खास सवाल पूछे जाने पर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। आईओ ने आरोप लगाया कि उसके वकीलों ने उसे अदालत में प्रवेश करते ही बता दिया था कि उसे क्या कहना है।