Health Tips: हद से ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानिए क्या है Overhydration

By अनन्या मिश्रा | Dec 12, 2025

हम सभी यह सुनते हैं कि खूब सारा पानी पीना चाहिए। क्योंकि पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है, थकान को दूर करता है और बॉडी को नेचुरली डिटॉक्स करने में सहायता करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पानी का अत्यधिक सेवन या ओवरहाइड्रेशन आपके शरीर के लिए उतना ही अधिक खतरनाक हो सकता है, जितना कि शरीर में पानी की कमी।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में हॉट कोको पीने मिलते हैं जबरदस्त ये 5 फायदे, शरीर-दिमाग रहता है मस्त-मस्त

जानिए क्या है ओवरहाइड्रेशन

जब कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा पानी पीता है या फिर बॉडी जरूरत से ज्यादा पानी को रोक लेता है। तो इस स्थिति को ओवरहाइड्रेशन कहा जाता है। इसके गंभीर रूप वॉटर इंटॉक्सिकेशन या वॉटर पॉइजनिंग के रूप में भी दिखाई दे सकते हैं। इस दौरान शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से इंबैलेंस हो जाते हैं।

ओवरहाइड्रेशन के कारण

कोशिकाएं सूजने लगती हैं

कोशिकाओं में पानी भरने लगता है

खून में सोडियम का स्तर बहुत कम हो जाता है

गंभीर स्थिति में दिमाग की सूजन का खतरा

लिवर को नुकसान पहुंचता है ज्यादा पानी

सामान्य और हेल्दी व्यक्ति में अधिक पानी सीधे-सीधे लीवर को नुकसान नहीं पहुंचाता है। क्योंकि पानी को फिल्टर करने का मुख्य काम किडनी का है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को पहले से सिरोसिस, लिवर की बीमारी या फिर एडवांस लिवर डिजी है, तो पानी का अधिक सेवन शरीर में अधिक फ्लूड जमा कर सकता है। जिस कारण कॉम्प्लिकेशन बढ़ जाते हैं।

शरीर के भीतर पानी जमा होने लगना

लिवर डैमेज के कारण प्रोटीन कम बनना

सोडियम का स्तर गिर जाना

पेट और शरीर में सूजन बढ़ना

दूषित पानी भी बढ़ा सकता है मुश्किलें

हमारे आसपास मिलने वाला पानी भी कई बार प्रदूषकों और भारी धातुओं से दूषित होता है। वहीं अगर फिल्टर और पानी की टंकियों को नियमित रूप से साफ नहीं किया जाता है, तो यह गंदगी शरीर में सीधे जा सकती हैं। यह स्थिति लिवर के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। क्योंकि इससे हमारे शरीर में टॉक्सिन्स जमा होते रहते हैं और लिवर पर तनाव बढ़ता है।

जरूरत से ज्यादा पानी पीने पर मिलते हैं ये संकेत

सिरदर्द और जी मचलाना

थकान और मांसपेशियों में ऐंठन

बार-बार पेशाब आना

बिल्कुल साफ (कलरलेस) पेशाब

हाथों-पैरों में सूजन

शरीर के लिए पानी की सही मात्रा

बता दें कि यह सोचना बिल्कुल गलत है कि हर किसी को रोजाना 8 गिलास पानी पीना चाहिए। शरीर को पानी की जरूरत मौसम, उम्र, सेहत और कामकाज के हिसाब से बदलती रहती है। शरीर के लिए सही पानी की मात्रा जानने के सबसे आसान तरीका है - पेशाब का रंग। पेशाब का हल्का पीला रंग होना हाइड्रेशन का सही संकेत है।

प्रमुख खबरें

PoJK में Pakistan की गोलियों से छलनी हुए नागरिक! Farooq Abdullah ने UNHRC से लगाई न्याय की गुहार

दुश्मन को परेशान करने वाला मिशन Z, कैसे इससे बदलेगा चीन-पाकिस्तान बॉर्डर का भूगोल

दोस्त और मार्गदर्शक : PM Modi को TMC सांसद Shatrughan Sinha ने दी बधाई, विपक्ष हैरान!

Bangle Organiser: चूड़ियों का Collection रहेगा Safe, ये Best Bangle Organiser Designs देंगे क्लासी लुक