By अनन्या मिश्रा | Oct 16, 2026
कई लोग बहुत ज्यादा गर्म चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। कप में चाय या कॉफी डालते ही वह इसको पीने लगते हैं। अगर आपकी भी ऐसी ही कुछ आदत है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि हाल ही में हुई एक रिचर्स में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल, रिसर्च में सामने आया है कि ज्यादा गर्म पेय पदार्थ पीने से एसोफेगल कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Night Shift करने वाली महिलाओं में Breast Cancer का खतरा, रिसर्च में सामने आया कनेक्शन
रिसर्च में बताया गया है कि गुनगुनी चाय या कॉफी पीने वालों की तुलना में ज्यादा गर्म चाय या कॉफी पीने वालों में कैंसर का खतरा लगभग तीन गुना ज्यादा होता है।
जब इतना गर्म पेय पदार्थ हमारे फूड पाइप से गर्म पेट तक जाता है, तो रास्ते में मौजूद सेल्स को नुकसान हो सकता है। हालांकि इस तरह के कैंसर के होने के चांसेज अमूमन कम ही होते हैं।
एक्सपर्ट की मानें, तो इस रिसर्च के मुताबिक ज्यादा गर्म चाय या कॉफी को बार-बार पीने से एसोफेजियल स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा का जोखिम बढ़ सकता है।
UK में करीब 10 लाख वयस्कों पर की गई 14 साल की स्टडी के हिसाब से जो लोग ज्यादा गर्म ड्रिंक पीना पसंद करते हैं, उनमें यह जोखिम ज्यादा होता है।
बहुत ज्यादा गर्म तरल पदार्थ पीने से एसोफेगस की परत को बार-बार थर्मल नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिस कारण समय के साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
असल में खतरा ड्रिंक से नहीं बल्कि इसके तापमान से होती है।
जरूरी बात यह है कि अधिकतर लोगों में इस कैंसर के होने का जोखिम अभी भी कम है। स्टडी में एसोफेजियल एडेनोकार्सिनोमा के साथ ऐसा संबंध नहीं पाया गया।
हालांकि जो लोग नियमित रूप से ज्यादा गर्म ड्रिंक का सेवन करते हैं, या जो दिन में 6 या इससे ज्यादा कप गर्म ड्रिंक पीते हैं, उनमें यह बढ़ा हुआ खतरा मायने रखता है।
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक चाय या कॉफी पीने से पहले इसको कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें।
अगर चाय या कॉफी जीभ या होंठ पर ज्यादा गर्म लगती है, तो शायद इसका तापमान सेफ सीमा से अधिक है।
चाय-कॉफी या किसी भी गरम पेय पदार्थ को हमेशा गुनगुना ही पीना चाहिए।