मुंबई हवाई अड्डे पर 53 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, सोना, हीरे जब्त, 20 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2025

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने पिछले सप्ताह विभिन्न अभियानों में 53 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के हाइड्रोपोनिक गांजा, सोना और हीरे जब्त किये और इस सिलसिले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि ये बरामदगियां 13 से 20 नवंबर के बीच विभिन्न अभियानों के दौरान की गईं। अभियान के पहले भाग में अधिकारियों ने सात अलग-अलग मामलों में 25.318 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) बरामद किया, जिसकी कीमत 25.318 करोड़ रुपये थी और इस सिलसिले में सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अन्य अभियानों में, सात मामलों में 26.981 करोड़ रुपये मूल्य का 26.981 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया और इन मामलों में आठ यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थ के अलावा, इसी अवधि में सोने की तस्करी के चार मामलों का पता लगाया गया और चार यात्रियों के कब्जे से कुल 551 ग्राम 24 कैरट सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 65.57 लाख रुपये है।

एक अन्य मामले में, सीमा शुल्क अधिकारियों ने 469.75 कैरट हीरे जब्त किए, जिनमें 43.5 कैरट प्राकृतिक और 426.25 कैरट कृत्रिम हीरे शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 54.13 लाख रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि कीमती सामान यात्री ने अपने शरीर में छुपा रखा था और उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

How To Reduce Stress: Mental Health पर पड़ रहा है बुरा असर, Depression के इन लक्षणों को पहचानकर ऐसे करें बचाव

Sunetra Pawar Delhi Visit | सुनेत्रा पवार का दिल्ली दौरा! NCP अध्यक्ष पद और पार्थ पवार के राजनीतिक भविष्य पर बड़ी सुगबुगाहट

अमेरिका ने टॉयलेट पेपर से भी बदतर हमारा...खुलासे ने उड़ाए होश!

PMO में कल आखिरी Cabinet Meeting करेंगे Modi, उसके बाद रचा जायेगा नया इतिहास