भोपाल में पदस्थ डीएसपी ने लगाई फांसी, छुट्टी पर गए हुए थे अपने गाँव

By दिनेश शुक्ल | Mar 09, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल में डीएसपी के पद पदस्थ थे और छुट्टियां लेकर अपने गांव गए हुए थे। वे घर पर अकेले थे। धार जिले के डही थाना अंतर्गत ग्राम रेबडदर में सोमवार को एक पुलिस अधिकारी बीएस अहरवार ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को लोगों ने उन्हें फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सतना में एक और बस दुर्घटना, एक की मौत 20 से अधिक यात्री हुए घायल

बताया जा रहा है कि वे कुछ दिनों से मानसिक तनाव थे। संभवत: इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया होगा। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं अभी तक इस बारे में पुलिस को कोई सुसाइड नोट या अन्य कोई सूचना भी नहीं मिली है। वे ग्राम रेबडदर के रहने वाले थे और वे यहां अकेले छुट्टियां मनाने आए थे। उनके परिवार के सदस्य इंदौर में रहते हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच जुटी है।

प्रमुख खबरें

Sugar Industry को बड़ा झटका! केंद्र ने Export को Prohibited कैटेगरी में डाला, 2026 तक रोक

Northampton में टॉस हुआ पर खेल नहीं, बारिश के कारण England-New Zealand दूसरा वनडे रद्द

MS Dhoni की वापसी पर सस्पेंस गहराया, Lucknow मैच से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, जानें वजह

एक्शन नहीं लिया तो अराजकता फैलेगी, केजरीवाल समेत 5 AAP नेताओं के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी