एक गलत आदेश के चलते 145 छात्राओं के साथ सरकार ने किया खिलवाड़, दर-दर भटक रही है छात्राएं

By सुयश भट्ट | Jan 27, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में रोस्टर नियम का हवाला देकर 145 नर्सिग छात्राओं को कॉलेज से बाहर निकाल दिया गया है। छात्राओं को कॉलेज के साथ हॉस्टल से भी बाहर निकाल दिया गया है। यक सभी छात्राएं नर्सिंग कॉलेज की है।

इसे भी पढ़ें:पार्टी के दौरान रोटी लाने पर हुआ विवाद, केरोसिन डाल अपने ही दोस्त को जलाया जिंदा 

अपनी मांगों को लेकर छात्राओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाते हुए हमारा एडमिशन कैंसिल हो गया है। हमने अपनी टीसी तक कॉलेज में जमा करवा दी है। लेकिन अब एक आदेश जारी कर कह दिया है कि आपकी हमें जरुरत नहीं है। उन्होंने सवाल पूछा कि अब बम कहां जाएं। यह हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

छात्राओं ने कहा कि हमारा सामान हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है। हम सभी झबुआ जिले की हैं। उन्होंने कहा कि झाबुआ के अलावा प्रदेश के कई ऐसे जिले हैं जहां ऐसी छात्राएं परेशान हो रही है इन जिलों में मुख्यता सतना रायसेन जबलपुर दमोह है। इन सभी छात्राओं की एक ही समस्या है कि पहले कॉलेज मे एडमिशन दे दिया गया और एक महीने बाद उसे निरस्त कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:भगवान के बारे में टिप्पणी कर विवादों में फंसी श्वेता तिवारी, मंत्री ने जांच के आदेश दिये 

छात्राओं ने यह भी कहा कि पहले हमने प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन लिया था जिसमें हमने मोटी फीस जमा की थी। जब हमारा नाम मेरिट लिस्ट में आया तो बिना फीस रिफंड लिए हम सभी ने इन नर्सिग कॉलेजों में एडमिशन लिया। 1 महीने तक हमारी कक्षा है चलती रही लेकिन उसके बाद अचानक हमारा एडमिशन निरस्त कर दिया गया।

छात्राओं ने कहा कि हमने सभी सरकारी दफ्तरों में अफसरों से गुहार लगाई लेकिन हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। छात्राओं ने यह भी कहा कि अब ना हमें प्राइवेट कॉलेज हमारी फीस वापस करेगी ना ही दोबारा यह नर्सिंग कॉलेज हमें एडमिशन देंगे। हमारा भविष्य अंधकार में जाता नजर आ रहा है।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi