खराब रोशनी के कारण AN-32 विमान का खोजी अभियान रोका गया: वायुसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2019

नयी दिल्ली। लापता एएन-32 विमान का पता लगाने के लिए हेलीकाप्टरों द्वारा चलाए जा रहे खोजी और बचाव अभियान को खराब रोशनी के कारण रोक दिया गया है, लेकिन सी-130 जे सुपर हरक्यूलस विमान रात के समय भी अपना मिशन जारी रखेगा। वायुसेना ने बृहस्पतिवर को यह जानकारी दी।

रूस में निर्मित इस लापता विमान ने सोमवार को दिन में करीब साढे बारह बजे जोरहाट से उड़ान भरी थी। दिन में एक बजे जमीनी नियंत्रण कक्ष से उसका संपर्क टूट गया था। विमान में चालक दल के आठ सदस्य और पांच यात्री सवार थे। तीनों सैन्य बलों ने विमान की खोज के लिए अपने- अपने संसाधनों को लगाया है। हालांकि, खोजी अभियान को अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें: MEA ने किया स्पष्ट, मोदी-इमरान के बीच नहीं होगी द्विपक्षीय बैठक

वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हेलीकाप्टरों द्वारा बचाव एवं खोजी अभियान को खराब रोशनी के कारण रोक दिया गया है। यह शुक्रवार को फिर शुरू होगा। सी130जे रात में अपना मिशन जारी रखेंगे। बहरहाल, इस अभियान में अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।’’

 

प्रमुख खबरें

पूर्व पाकिस्तानी मंत्री का राहुल की तारीफ करना चिंताजनक, कांग्रेस स्पष्टीकरण दें : राजनाथ सिंह

पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- अच्छी चल रही है चीन से बातचीत

माकपा के खिलाफ व्हाट्सऐप संदेश के लिए आईयूएमएल कार्यकर्ता पर मामला दर्ज

Tamil Nadu में कांग्रेस नेता का अधजला शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच