मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते गृह विभाग में जारी किया अलर्ट, कई नदियों में देखा गया उफान

By सुयश भट्ट | Jul 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।वहीं मौसम केंद्र की चेतावनी के बाद गृह विभाग ने प्रदेश के सभी थानों में अलर्ट जारी करते हुए निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में आने वाले कई दिनों तक लगातार बारिश होने के बाद बाढ़ और जलभराव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसी कड़ी में बारिश से कई इलाकों में नदी नाले उफान पर हैं। कई स्थानों पर नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं।

इसे भी पढ़ें:बदलते मौसम के चलते राजधानी के अस्पतालों में बढ़ रहे है मरीज 

इसके साथ ही कोरोना को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल सावन के साथ ही अन्य आगामी त्यौहारों पर कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने को लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया है। सरकार द्वारा जारी किये गए अलर्ट में महाराष्ट्र और केरल से कोरोना संक्रमण का ज्यादा खतरा होने की बात कही गई है। इसलिए सरकार ने सभी सीमाओं पर जांच के बाद ही प्रदेश में अनुमति देने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप