MP में बारिश के चलते कई जिलों में है बाढ़ की स्थिति, ट्रेनों को भी किया रद्द

By सुयश भट्ट | Aug 03, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार बारिश से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन चुकी है। इसके चलते लोगों के फंसे होने की खबरें भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश से बाढ़ से हालात बन सकते हैं। जानकारी मिली है कि ग्वालियर में जिसके कारण भारी बारिश की संभावना है।

दरअसल प्रदेश के उत्तरी इलाके में बारिश का सिस्टम सक्रिय हो चुका है। इसके कारण मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को सोच-समझकर घर से निकलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के रेड अलर्ट के साथ 14 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

वहीं मौसम विभाग ने ग्वालियर और चंबल संभाग में रेड अलर्ट जारी किया है। रीवा, सागर और भोपाल संभाग के साथ आगर और शाजापुर जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई इलाकों में बिजली चमकने और गिरने के साथ 20 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई है।

इसे भी पढ़ें:महंगाई के पीछे नेहरू का हाथ, विश्वास सारंग का दावा, कांग्रेस बोली- मानसिक संतुलन खो बैठे हैं

आपको बता दें कि भारी बारिश के चलते कई ट्रेनों का रूट बदल दिया है और कुछ को तो रद्द कर दिया है। जैस गाड़ी संख्या 04197 ग्वालियर – रतलाम एक्सप्रेस स्पेशल को रद्द कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 04197 भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल के साथ ही गाड़ी संख्या 04189 दौंड – ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल भी निरस्त कर दी गई है। रतलाम- ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल का रूट बदला गया, गुना -बीना होकर ग्वालियर के बीच चलाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट