उड़ान के दौरान ही विस्तारा एयरलाइंस के विमान में आई तकनीकी खराबी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2019

मुंबई। चेन्नई से कोलकाता जा रहे विस्तारा एयरलाइंस के एक विमान के इंजन में सोमवार को उड़ान के दौरान ही खराबी आ गई। कोलकाता हवाई अड्डे पर इस विमान के उतरने के बाद अब इसमें आई खराबी की जांच की जा रही है। इस विमान में 121 यात्री सवार थे। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एयरबस ए320 में आई खराबी की जांच की जा रही है और खामी दुरुस्त करने पर काम चल रहा है।

बयान में कहा गया कि यह घटना सुबह 8:56 बजे हुई। एयरलाइन के मुताबिक, ‘‘चेन्नई से कोलकाता जा रही विस्तारा की उड़ान संख्या यूके-733 में आज जमीन पर उतरते वक्त विमान के दायें इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलटों ने जरूरी कदम उठाए और कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षित तरीके से विमान को उतारा।’’ बयान में कहा गया कि एयरबस ए320 विमान में 121 यात्री सवार थे। एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट कमांडर ने यात्रियों को स्थिति से अवगत करा दिया था।

इसे भी पढ़ें: माल्या की कंपनी की हाई कोर्ट से गुहार, कंपनी को बंद न करने की अपील की

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव