बदलते मौसम के चलते राजधानी के अस्पतालों में बढ़ रहे है मरीज

By सुयश भट्ट | Jul 22, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में बारिश नहीं होने का असर अब मरीजों की सेहत पर पड़ रहा है। इसकी वजह से शहर के जिला अस्पतलों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। भोपाल के जेपी अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। जहां ज्यादातर उल्टी, दस्त और सर्दी खांसी के मरीज पहुंचे है। जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते की तुलना में 20 प्रतिशत मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

आपको बता दें कि जेपी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस मौसम में बदलाव की वजह से उल्टी, दस्त, सर्दी, खांसी, आंखो में जलन और खुजली के मरीज बढ़ रहें हैं। हालांकि इनमें कोरोना के मरीज नहीं निकल रहे।

इसे भी पढ़ें:गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एमपी कांग्रेस अध्यक्ष पर किया पलटवार, कहा: लगता है पेगासस के सेल्स पर्सन है कमलनाथ 

वहीं कोरोना की तीसरी लहर के बीच  गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाने का काम शुक्रवार से शुरु किया जाएगा। जिसके लिए अस्पताल में शुक्रवार से टीकाकरण की पूरी व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं को कोवैक्सीन की दोनों डोज 28 दिन के भीतर लगाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप