उत्तर प्रदेश: हाथरस में डंपर की चपेट में आने से छह कावंड़ियों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

हाथरस (उप्र)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक डंपर की चपेट में आने से छह कावंड़ियों की मौत हो गयी और एक अन्य की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राजीव कृष्ण ने बताया कि मध्य प्रदेश में ग्वालियर के कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से जल लेकर वापस जा रहा था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार-शनिवार की रात करीब सवा दो बजे सादाबाद थाना क्षेत्र में डंपर ने कांवड़ियों को कुचल दिया, जिसमें सात कांवड़िए घायल हो गए। उन्होंने बताया कि छह कांवड़ियों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया